Mars Transit in Scorpio 2023: मंगल के घर आ रहे हैं शुक्र इन राशियों का करेंगे मंगल

Sunday, Dec 24, 2023 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mars Transit in Scorpio 2023: शुक्र की अहमियत कलयुग में बहुत ज्यादा है इसका कारण ये है कि शुक्र ऐश्वर्य और लक्ज़री के कारक हैं। शुक्र एकलौता ऐसा ग्रह है जो बारहवें भाव में भी बढ़िया फल करता है। वीनस को बारहवें भाव का दोष नहीं लगता। ये 12 में से 10 राशियों के लिए शुभ फल प्रदान करते हैं। वीनस का गोचर 25 दिसम्बर को होने जा रहा है। जनवरी के पहले हाफ से वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। इन राशियों के लिए ये गोचर बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आया है। 

मेष राशि: मेष राशि के लिए शुक्र अष्टम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र जब अष्टम में बैठेगा तो धन भाव को देखेगा। 25 दिसंबर से 18 जनवरी तक धन के लिहाज से समय बहुत ही बेहतर रहेगा। शुक्र की एक राशि तुला होगी सप्तम भाव में। पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर विवाद चल रहा था तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। 

वृष राशि : वृष राशि के लिए शुक्र का गोचर सप्तम भाव से होगा। शुक्र वृष राशि के स्वामी हैं। सप्तम में शुक्र का गोचर बढ़िया फल प्रदान करेगा। शुक्र जब राशि को सीधी दृष्टि से देखेंगे तो आपका मूड काफी बढ़िया बना रहेगा। शुक्र जब सप्तम भाव में शुभ गोचर में होगा। छठे भाव का स्वामी भी शुक्र है। घूमने-फिरने के लिए ये गोचर सही रहेगा। 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए ये गोचर सही नहीं रहेगा। ये छठे भाव में गोचर करेंगे। शुक्र यहां पर कालपुरुष की कुंडली में नीच हो जाते हैं। इनकी दृष्टि जाएगी बारहवें भाव के ऊपर एक्स्ट्रा खर्चें बढ़ने की सम्भावना है। पांचवें भाव में शुक्र की तुला राशि आएगी। ऐसा हो सकता है मिथुन राशि के जातक ज्यादा कॉन्फिडेंस के कारण अपना काम खराब कर बैठेंगे। 

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव से होगा। ये पार्टनर का भाव होता है। रिलेशनशिप यहां से आती है। इस दौरान पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसा, तरक्की और पार्टनर के लिहाज से समय बहुत बढ़िया रहेगा। हो सकता है सिंगल के जीवन में किसी खास की एंट्री हो जाए। 

सिंह राशि : सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर होगा चौथे भाव में। चौथा भाव सुख स्थान होता है। मां की सेहत भी इसी भाव से आती है। अब इनकी सीधी दृष्टि जाती है दशम भाव के ऊपर यहां पर शुक्र की अपनी राशि पड़ी हुई है। इस भाव को मजबूत कर देंगे। हर मेहनत का फल मिलेगा। तीसरे भाव में तुला राशि है। जो भी फैसला लेंगे शुभ साबित होगा। 

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए शुक्र तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ये सीधी दृष्टि से नौवें भाव को देखेंगे। ये भाग्य स्थान है। हालांकि कन्या राशि के लिए शुक्र बढ़िया फल नहीं करते लेकिन बुध और शुक्र मित्र हैं। कन्या राशि के लिए शुक्र की वृष राशि भाग्य स्थान में आ जाती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। अगर कोई काम अटका हुआ है तो भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। 

तुला राशि: ये राशि शुक्र की राशि है।  यहां शुक्र दूसरे भाव से गोचर करेंगे। शुक्र की तुला राशि के लिए दूसरे स्थान का गोचर वो धन के लिहाज से बेहद शुभ हो जाएगा। रिसर्च से जुड़े काम में फायदा मिलेगा। अचानक से धन लाभ होगा। 

वृश्चिक राशि: राशि के ऊपर से शुक्र का गोचर है। मन काफी पॉजिटिव रहेगा। ये सप्तम को देखेगा। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी हो सकती है। विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए भी समय सही रहेगा। बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। 

धनु राशि: धनु राशि के लिए शुक्र बारहवें भाव में गोचर करेंगे। कोई भी ग्रह इस भाव में शुभ फल नहीं करता लेकिन शुक्र ऐसा ग्रह है जो इस भाव में भी बढ़िया फल करता है। रोग, ऋण और शत्रु से मुक्ति मिल सकती है। अगर कोई मुकदमा चल रहा था तो हो सकता है उससे राहत मिल जाए। 

मकर राशि: मकर राशि के लिए शुक्र ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। ये वृद्धि का भाव है। आय और कर्म यहीं से देखा जाता है। शुक्र बारहवें भाव में गोचर करेंगे तो सीधी दृष्टि पड़ेगी पंचम भाव के ऊपर। ये निश्छल प्रेम का भाव है। दशम के लिहाज से समय सही रहेगा। 

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के लिए शुक्र दशम भाव में गोचर करेंगे। ये गोचर शुभ नहीं है। भाग्य स्थान में हानि देखने को मिलेगी। मां की सेहत का ध्यान रखें और अपने काम में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन राशि: मीन राशि के लिए शुक्र नौवें  भाव में गोचर करेंगे। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। घूमने के लिए जा सकते हैं। शुक्र भाग्य स्थान से गोचर कर रहे हैं। तीसरे भाव पर इसकी दृष्टि जा रही है। जो भी फैसला लेंगे सही साबित होगा। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Prachi Sharma

Advertising