भविष्यफल: वृश्चिक का मंगल, किसके लिए खोलेगा सफलता के द्वार

Tuesday, Jan 23, 2018 - 07:59 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 23.01.18 चंद्र मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभदिशा पश्चिम, शुभरंग काला, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।


आज का विशेष उपाय: सर्वार्थ सफलता हेतु भोजपत्र पर सिंदूर से त्रिकोण बनाकर जेब में रखें।


आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय चतुर्वर्गफलप्रदाय नमः॥ इस मंगल मंत्र से सर्वार्थ सफलता मिलती है।


मेष: पुराने कानूनी वाद-विवाद खत्म होंगे। सहकर्मी टीमवर्क द्वारा कामकाज में मदद करेंगे। कई प्रकार के उलझनों से ग्रस्त रहेंगे।


वृष: जांच पड़ताल करके बिजनैस डील फाईनल करेंगे। उत्साहपूर्वक कार्य करने से श्योर सक्सैस मिलेगी। शाम को पार्टी में जाएंगे।


मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा करेंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ना फायदेमंद सिद्ध होगा। नए व्यक्ति से प्रेम में नजदीकीयां बढ़ेंगी। 


कर्क: आर्थिक कारणों को लेकर परेशानी रहेगी। सूझ-बूझ से कार्यक्षेत्र में पकड़ मज़बूत होगी। बाहर खाने-पीने से सेहत खराब होगी।


सिंह: जल्द महत्वपूर्ण काम निबटाएंगे। पारिवारिक शुभकार्य की प्लानिंग बनेगी। पुराने प्रेमी से सोशल मीडिया पर संपर्क होगा।


कन्या: धर्मस्थल की यात्रा प्लान करेंगे। मन आध्यात्म में आकर्षित होगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। स्थायी इनकम सोर्स बनेगा।


तुला: परिजन आपके प्रति परेशान रहेंगे। पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जिम्मेदारियों को पूर्णतः निभाएंगे। प्रमोशन के योग हैं।


वृश्चिक: रचनात्मक कार्य हेतु प्रयास करेंगे। आर्थिक समस्या से झूझने के योग हैं। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा।


धनु: फिज़िकली व मैंटली बैलंस्ड रहेंगे। ऑफिस अकाउंट्स को नियमित रूप से अपडेट रखें। ऑफिस स्टाफ पूरा सपोर्ट मिलेगा। 


मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। कानूनी परेशानी से रूबरू होंगे। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। अफसरों पर पैसे खर्च करेंगे।


कुंभ: भाग दौड़ उपरांत आर्थिक फायदा जरूर मिलेगा। ऑफिस में अत्यधिक कार्य करना पड़ेगा। प्रेमी का मूड काफी अच्छा रहेगा।


मीन: निकट भविष्य में आर्थिक संकट के संकेत हैं। जमापूंजी को संचित करें। दिनभर पारिवारिक कार्यों के निबटारे में गुजरेगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Advertising