सुहागिन महिलाएं किसी को नहीं बांटे ये चीज़े वरना खो बैठेंगी अपना सब कुछ

Friday, Aug 30, 2019 - 02:31 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आम तौर पर कुछ लोगों में ये आदत देखी जाती है कि वे अपनी चीज़ें दूसरों से बांटते हैं। यूं तो ये आदत बुरी नहीं है लेकिन कभी-कभी कुछ हालातों में ये आदत आप पर मंहगी पड़ सकती है। खास तौर पर महिलाओं में ये आदत ज्यादा देखने को मिलती है। ये अपनी चीज़ों एक-दूसरे से शेयर करती रहती हैं। जैसे अपनी सहेली व रिश्तेदार आदि से। आप में से बहुत से ऐसे लोग जिन्होंने अपनी आखों से कई बार देखा भी होगा कि किसी महिला को अगर आपकी किसी सहेली और रिश्तेदार की बिंदी या चूड़ी पसंद आ जाती है तो वह उसे निकालकर पहना देती हैं। मगर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करना ठीत नहीं होता।

इसके अनुसार सुहागिन महिला को कुछ चीजें किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर वो इन चीज़ों को बांटती है उनकी लाइफ में सब बुरा होने लगता है वो अपना सब कुछ गवा बैठती है। तो आइए जानते हैं क्या है वह चीज जिसे सुहागिन महिलाओं को कभी शेयर नहीं करना चाहिए।

इतना तो सब जानते हैं कि सुहागिन महिलाओं के लिए उनका सिंदूर उनके सुहाग की निशानी है। शादी के समय हर लड़की पहली बार इसे अपने पति के हाथ से धारण करती हैं उसके बाद वह हमेशा इसे माथे पर लगाती हैं। इसलिए कहते हैं आप जिस सिंदूर से हर रोज़ अपनी मांग भरती हैं उसे कभी किसी महिला को लगाने के लिए नहीं देना चाहिए।
 
किसी भी महिला को किसी से अन्य महिला से अपना काजल शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसे कहा जाता है ऐसा करने से धीरे-धीरे पति का अपनी पत्नी के लिए प्यार कम होता जाता है।

हिंदू धर्म की मान्यताओं व परंपराओं की मानें तो हर सुहागिन महिला के लिए माथे पर बिंदी लगाना अनिवार्य के साथ अति शुभ भी माना जाता है। मगर कई बार ऐसा होता है कि अगर आपके माथे की बिंदी किसी और को पसंद आ जाती है तो आप झट से उसे उताकर सामने वाली महिला को दें देती है।  मगर ऐसा करना गलत माना जाता है।

कहते हैं अगर आप अपने माथे की बिंदी किसी और को देते हैं तो इसका मतलब होता है आप अपने सौभाग्य का प्यार किसी और को दे दिया है। इससे पति का प्यार बंटने के अधिक आसार हो जाते हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार मेंहदी लगाना भी पति के प्यार की निशानी होती है। इससे जुड़ी एक मान्यता भी है कि अगर हाथों की मेंहदी का रंग ज्यादा गहरा आता है तो इसका मतलब होता है कि आपका पति आपसे बहुत प्यार करता है. इसलिए हाथ में लगाने के बाद बची हुई मेंहदी किसी को नहीं देनी चाहिए।  अगर ऐसा किया जाए तो इससे घर के अंदर हमेशा क्लेश का माहौल बना रहता है।

Jyoti

Advertising