Kundli Tv- Married Life को बनाना चाहते हैं और भी रंगीन तो कर लें ये...

Tuesday, Oct 09, 2018 - 11:42 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
विवाह के मामले में भाग्य की सबसे बड़ी भूमिका होती है। दो राशियों के बीच आपसी संबंध से वैवाहिक जीवन बनता और बिगड़ता है। अगर आपकी राशि का मित्र राशि से विवाह होता है तो जीवन सुखी होता है अन्यथा जीवन भर सुख पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कुछ तत्वों को ठीक करके वैवाहिक जीवन को ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार किए जाने वाले कुछ उपाय जिन्हें करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्यार बढ़ेगा।

मेष
आम तौर पर इनका वैवाहिक जीवन अच्छा होता है। इनके लिए कर्क, तुला और मकर राशि से विवाह उत्तम होता है। वृश्चिक और कुंभ राशि इनके लिए भारी हो जाती है। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए सूर्य को हल्दी मिलाकर जल चढ़ाएं।

वृष
अक्सर इनका वैवाहिक जीवन साधारण ही होता है। इनके लिए कुंभ, वृश्चिक और सिंह राशि उत्तम होती है। इन्हें धनु और मीन राशि से मुश्किल होती है। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए हनुमान जी की उपासना करें।

मिथुन 
इन्हें शुरूआत में समस्याएं होती हैं। थोड़े समय के बाद ही वैवाहिक जीवन ठीक हो पाता है। इनके लिए कन्या, धनु और मीन राशि उत्तम होती हैं। इन्हें मेष और वृश्चिक राशि से विवाह से बचना चाहिए। बृहस्पतिवार का व्रत और स्वर्ण धारण करने से लाभ होता है।

कर्क
अक्सर इनका वैवाहिक जीवन सुखी नहीं होता है। विवाह के लिए तुला, मकर और मेष राशि उत्तम होती हैं। वृष, धनु और कुंम्भ राशि से विवाह के परिणाम अच्छे नहीं होते हैं। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शनि देव की उपासना लाभकारी होती है।

सिंह
ऐसा देखा गया है कि इनका खट्टा-मीठा वैवाहिक जीवन चलता रहता है। विवाह के लिए वृश्चिक, कुंभ और वृष राशि अच्छी मानी जाती है। इनके लिए मकर, वृष और तुला राशि से विवाह अच्छा नहीं होता है। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शिव जी की उपासना सर्वोत्तम होती है।

कन्या
वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा नहीं रहता है। इनके लिए मिथुन, धनु और मीन राशि ठीक रहती हैं परन्तु मेष, वृश्चिक और सिंह राशि कभी ठीक नहीं होती हैं। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

तुला 
वैवाहिक जीवन और जीवनसाथी अच्छा होता है। इनके लिए मकर, कुंम्भ और मेष राशि उत्तम होती है। इनके लिए वृष, कन्या, धनु और मीन राशि उत्तम नहीं होती हैं। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक 
वैवाहिक जीवन या तो बहुत अच्छा होता है या बहुत खराब। इनके लिए वृष, सिंह और कुंभ राशि सर्वोत्तम होती है। कर्क, धनु , मकर और मिथुन राशि से बचना चाहिए. सुखद वैवाहिक जीवन के लिए देवी की उपासना अनुकूल होती है।

धनु 
शुरू में काफी गड़बड़ पर बाद में अच्छा हो जाता है। इनके लिए मिथुन, कन्या और मीन राशि उत्तम होती हैं। वृष, तुला और कुंम्भ राशि कभी भी अच्छी नहीं होती। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए गणेश जी की उपासना शुभ होती है।

मकर
 वैवाहिक जीवन अच्छा होता है, बशर्ते कि वे खुद गड़बड़ न करें। इनके लिए मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि उत्तम होती है। धनु, मीन और सिंह राशियां उत्तम नहीं होतीं। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए चन्द्रमा को जल दें। चांदी धारण करें।

कुंभ
मिला-जुला-सा वैवाहिक जीवन चलता रहता है। इनके लिए मकर, वृष, वृश्चिक और तुला राशि अनुकूल  होती हैं। इन्हें सिंह, धनु और मेष राशि से बचना चाहिए। नित्य प्रात: रोली मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करें।

मीन 
बहुत अच्छा वैवाहिक जीवन नहीं होता है। इनके लिए मिथुन, कन्या और धनु राशि उत्तम हैं। कुंभ, वृष और तुला राशि से परहेज करना चाहिए। गणेश जी की उपासना से लाभ होता है। लाल रंग से परहेज करें।
नींद न आने से हैं परेशान तो आज ही BEDROOM से हटाएं ये चीज़ (देखें Video)

Jyoti

Advertising