अगर पति पत्नी की राशि है सामान तो कैसा होगा उनका वैवाहिक जीवन

Wednesday, Jan 15, 2020 - 06:25 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म में शादी के लिए जितना ज़रूरी मुहूर्त आदि देखना होता है उतना ही ज़रूर होता है शादी के लिए लड़का-लड़की की कुंडलियां मिलानी ज़रूरी होती हैं। इसके अलावा इस बात का भी खासा ध्यान देना आवश्यक होता है कि लड़का-लड़की की राशि समान तो नहीं और हैं तो इसका क्या परिणाम हो सकता है। आज अपने इस आर्टकिल में इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि अगर पति-पत्नी को शादी के बाद इस बात का ज्ञात हो कि उनकी राशि एक समान हैं तो कैसा प्रभाव पड़ता है। या एक समान के राशि के लड़का-लड़की को शादी करनी चाहिए या नहीं। बता दें ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां बताई गई हैं। बताते चलें कि सभी राशियों के ग्रह स्वामी अलग-अलग होते हैं और इनके आधार पर ही सभी लोगों का स्वभाव बनता है। तो चलिए जानते हैं अगर एक समान राशि वाले दो लोग शादी करते हैं तो उनका वैवाहिक जीवन कैसा हो सकता है।

मेष (ग्रह स्वामी- मंगल)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये मेहनती राशि मानी जाती हैं कहा जाता है अगर ये लोग आपस में शादी करते हैं तो जीवन सुखी रहता है।

वृष (ग्रह स्वामी- शुक्र)
इस राशि के अगर दो लोग शादी करते हैं तो इनका जीवन प्रेममय होता है। कहा जाता ये दोनों प्रेम से रहते हैं। इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही कुशल मंगल तरीके से गुजरता है।

मिथुन (ग्रह स्वामी- बुध)
इस राशि के दो लोगों की शादी हो तो इनके जीवन में सुख की थोड़ी कमी रहती है। इसका कारण है कि ये राशि थोड़ी शांत किस्म की पाई जाती है, लेकिन अधिक चिंतित रहती है। यही कारण है इनका जीवन इनका अच्छा व्यतीत नहीं हो पाता।

कर्क (ग्रह स्वामी- चंद्र)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनके बीच अधिक वाद-विवाद रहता है तथा चिंता बढ़ती है।

सिंह (ग्रह स्वामी- सूर्य)
सिंह राशि वालों के दो लोगों में अगर शादी हो तो इनमें कुछ हालातों में विवाद हो सकते हैं, परंतु  आमतौर पर इनका जीवन सुखी ही रहता है।

कन्या (ग्रह स्वामी- बुध)
कन्या राशि वालों के दो जातक अगर आपस में शादी कर लेते हैं, तो इनके बीच असंतुष्टी का भाव रहता है।

तुला (ग्रह स्वामी- शुक्र)
इस राशि के लोग अपने जीवन में मस्त रहने वाले होते हैं। जिस कारण इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

वृश्चिक (ग्रह स्वामी- मंगल)
अगर दोनों जातकर इस राशि के हों तो इनके बीच ज्यादातर विवाद होते रहते हैं। इतना ही नहीं चिंता और तनाव का सामना करना पड़ता है।

धनु (ग्रह स्वामी- गुरु)
धनु राशि के लोगों अगर इसी राशि के किसी जातक से शादी करते हैं तो उनका जीवन सुखी रहता है।

मकर (ग्रह स्वामी- शनि)
अगर मकर राशि के लोग इसी राशि के जातक के साथ विवाह करते हैं तो इनका जीवन सुखी रहता है तथा  इनकी शादी सफल रहती है।

कुंभ (ग्रह स्वामी- शनि)
इस राशि के लोग मेहनती होते हैं। अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनका जीवन आनंद में व्यतीत होता है।

मीन (ग्रह स्वामी- गुरु)
मीन राशि के जातक अगर इसी राशि में जातक से शादी करते हैं तो इनका दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

Jyoti

Advertising