Marriage in Dream: सपने में शादी अशुभ ही नहीं शुभ भी मानी जाती है

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 12:55 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sapne Me Shadi Dekhna: दिन भर थक कर जब रात को इंसान बिस्तर पर लेटता है तो पता ही नहीं चलता कब सोचते-सोचते नींद आ गई और गहरी नींद में जाते ही इंसान सपनों का सफर शुरु करने लगता है। ये ज्यादातर वही सपने होते हैं, जिस बारे में इंसान ने ज्यादा सोचा होता है लेकिन कई बार ये सपने खास तरह का संकेत देने के लिए आते हैं। तो वहीं कुछ सपने हमें भविष्य के बारे में भी कुछ न कुछ संकेत जरूर देते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपने का कोई न कोई मतलब ज़रूर होता है। कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं तो वहीं कुछ सपने हमें भविष्य के लिए सतर्क करते हैं। तो वहीं कई बार सपने में हमारी किसी क्रश के साथ शादी हो जाती है, ऐसा सपना देख बहुत ही खुशी मिलती है। तो वहीं कई बार सपने में हम अपने एक्स की शादी देख रोते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शादी से जुड़े सपने आना खास संकेत है। सपने में शादी देखना क्या संकेत देता है और इसे शुभ माना जाता है या अशुभ तो आइए जानते हैं...

PunjabKesari Sapne Me Shadi Dekhna

सबसे पहले आपको बता दें, सपने में अगर आपको खुद की शादी होते हुए दिख रही है तो ये अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि भविष्य में आपके जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में कमी हो सकती है।

अगर आप खुद शादीशुदा हैं और सपने में किसी और की शादी दिखाई देती है तो इसका अर्थ है कि आपके दांपत्य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। पति-पत्नि के बीच लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आप अपने रिश्ते से नाखुश नजर आ सकते हैं।

सपने में अगर आप किसी रिश्तेदार की शादी देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से मांगी हुई कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कोई गुड न्यूज आपका बेसब्री से इंतजार कर रही है।

PunjabKesari Sapne Me Shadi Dekhna

अगर आप सपने में अपने आप को किसी शादी में नाचते देखते हैं तो ये शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो इसका अर्थ है कि आपको बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई रुका हुआ कार्य जल्द पूरा हो सकता है।

अगर आप सपने में ये देखते हैं कि आपकी शादी आपके लव पार्टनर से हो रही है तो खुश हो जाइए, ये एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि आप दोनों का जल्द विवाह हो सकता है या फिर शादी की बात आगे बढ़ सकती है।

तो वहीं अगर आप सपने में शादी टूटती हुई देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको सचेत होने की जरूरत है। आपको करियर से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari Sapne Me Shadi Dekhna


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News