Market Astrology (31 जनवरी से 6 फरवरी तक) : आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव !

Wednesday, Jan 31, 2024 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (31 जनवरी से 6 फरवरी तक) के दौरान दो सितारे बुध तथा मंगल अपना राशि परिवर्तन करते हैं। दोनों धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इनके अतिरिक्त मंगल, बृहस्पति भी नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करते हैं। बुध तथा मंगल के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में दो बार फेरबदल होता है। ग्रहों की सामूहिक स्थिति तथा ग्रह योग में होने वाली चेंज के दृष्टिगत समझना चाहिए कि इस सप्ताह में चूंकि दो बार मार्कीट रुख में बदलाव हो सकता है इसलिए काम संभल-संभाल कर करें तथा अपने आपको किसी रिस्क में फंसने से बचा कर रखें।

नोट करें कि सप्ताह के शुरूआती हिस्से में तेजी का रुख रहने की आशा हो सकती है जबकि आखिरी हिस्से में उठापटक नजर आती है। आलोच्य सप्ताह में 1, 2, 5, 6 फरवरी खास दिन, वैसे 1 फरवरी दोपहर 2 बजे के बाद तथा 6 फरवरी के लिए किसी अच्छे मौके पर लगे एक-तरफे फल सकते हैं जो मार्कीट देर रात तक चलती हों उनमें एक तरफा झटका 5 फरवरी रात साढ़े नौ बजे के बाद भी आ सकता है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी,  खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 1 फरवरी दोपहर 2 बजे के बाद यदि तेजी का झटका आ जाए तो समझें कि तेजी आगे चलेगी। 5 फरवरी रात साढ़े नौ बजे के बाद बाजार रुख पर नजर रखें। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में उठा-पटक के बीच 1 फरवरी दोपहर से 5 फरवरी तक मजबूती का रुख चल सकता है। शेयर मार्कीट में 1 फरवरी दोपहर 2 बजे के बाद तेजी का उछाला आ सकता है। इसी तरह 6 फरवरी को एक तरफा झटका संभावित है।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों तथा बहुमूल्य धातुओं में 31 जनवरी को पिछला रुझान रहेगा। 1 फरवरी दोपहर 2 से 2.15 के बाद यदि बाजार जम्प कर जाए तो आगे तेजी पक्की समझें। 5 फरवरी रात साढ़े नौ बजे के बाद जो रुख बना, वह 6 फरवरी को भी प्रभावी रहेगा।  गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं व मिश्री इत्यादि में 1 फरवरी दोपहर 2 बजे के बाद तथा 6 फरवरी के रुख को इंपोर्टैंस दें क्योंकि इन दिनों में बाजार एक न एक रुख जरूर चलेगा।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मांस तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में आलोच्य सप्ताह में तेजी चल सकती है। वैसे 1 तथा 6 फरवरी के बाजार पर नजर रखें। हाजिर मार्कीट में बेशक बिकवाल नजर तो आएगा किन्तु वह खामोश तमाशाई बना रहेगा किन्तु लवाल लवाली के काम में खूब एक्टिव दिखेगा।

Niyati Bhandari

Advertising