March Tarot Monthly Rashifal: मार्च का महीना इन राशियों के लिए लेकर आएगा Good News

Friday, Mar 01, 2024 - 11:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह मंथ मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

वृष- यह माह आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

मिथुन- यह माह मिथुन राशि के लोगों के लिए खास रहने वाला है। किसी को उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है।  जीवनसाथी  के साथ अकेले में समय बिताने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।  
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कर्क- यह मंथ कर्क राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए किसी परिजन की मदद लेनी पड़ सकती है। मन में चल रही किसी परेशानी को दूर करने के लिए जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

सिंह- यह महीना सिंह राशि वालों के लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

कन्या- बिजनेस कर रहे लोगों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय- विष्णु जी को प्रणाम करें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

तुला- यह महीना तुला राशि के लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। किसी परिजनों के यहां से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लंबे समय से कार्यक्षेत्र में चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। मन को शांत करने के लिए जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बातें करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ते आ सकते हैं। साथी के साथ इंटीमेसी का सहारा लेंगे। सिर में भारीपन रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

धनु- यह मंथ आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस में अधिक काम के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी बिजनेस में निवेश करने से पहले अपने से बड़ों की सलाह जरूर लें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मकर- यह माह मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी।  इस राशि के युवा कुछ समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कुंभ- यह माह इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

मीन- यह मंथ मीन राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। महीने के मध्य में इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान छात्रों को कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है।  
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

Niyati Bhandari

Advertising