March Monthly Horoscope 2021- इन राशियों की किस्मत चमकाएगा मार्च

Monday, Mar 01, 2021 - 01:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March Horoscope 2021- ज्योतिष की दृष्टि से मार्च 2021 का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है । मार्च महीने में शिवरात्रि व होली से लेकर संकष्टी चतुर्थी, जानकी जयंती, प्रदोष व्रत, विजया एकादशी, मीन संक्रांति व आमलकी एकादशी आदि त्यौहार व व्रत आएंगे। 11 मार्च को शिवरात्रि,  28 मार्च को होलिका दहन व 29 मार्च को होली के त्यौहार मनाए जाएंगे।
 

March Horoscope 2021- मार्च महीने में  ग्रहों का जो कंबीनेशन बन रहा है, वह कई राशियों को थोड़ा निराश करेगा तो कई राशियों को मस्त रखेगा। मार्च महीने में सूर्य, बुध और शुक्र ये 3 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। चंद्रमा तो हर अढ़ाई दिन बाद अपनी राशि बदलते रहते हैं। जबकि शनि मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु पूरा साल वृश्चिक राशि में गोचर करते रहेंगे। मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे जबकि देव गुरु बृहस्पति मार्च का पूरा महीना अपनी नीच मकर राशि में रहने वाले हैं और उनका 6 अप्रैल को राशि परिवर्तन होगा, जब वह अपनी नीच मकर राशि से कुंभ राशि में जाएंगे।

Your March 2021 Horoscope- मार्च महीने में ग्रहों के बदलाव की शुरुआत 11 मार्च को शिवरात्रि के दिन से होगी। जब बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।  इस दिन कुंभ राशि में चंद्रमा, सूर्य, शुक्र, बुध ग्रह का संचरण होगा। घनिष्ठा नक्षत्र के कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ रहा है। बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, विवेक और वाणी का प्रतीक माना जाता है । इन्हें बिजनेस का कारक भी माना जाता है। कुंभ राशि में बुध का गोचर बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि यह बुद्ध की मित्र राशि है। बुध ग्रह 11 मार्च से 1 अप्रैल तक कुंभ राशि में ही रहेंगे।
 

Monthly Horoscope Predictions- ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में आ जाएंगे और इस दिन मीन सक्रांति होगी। मीन राशि देव गुरु बृहस्पति की राशि है और यह सूर्य की मित्र राशि है। सूर्य  ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। वहीं कुंडली में ये आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है,  उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर असर पड़ता है।

March Masik Horoscope- ज्योतिष में ऐश्वर्या, सौंदर्य, ग्लैमर, प्रेम, विलासिता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 17 मार्च को अपनी उच्च मीन राशि में गोचर करने लगेंगे। शुक्र को नैसर्गिक भोग विलास व दाम्पत्य का कारक भी माना जाता है। अंग्रेजी में इसे वीनस कहा गया है यानी सौंदर्य की देवी। तुला राशि में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं और जीवन में सुख- सुविधाओं की बरसात करते हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री, फ़ैशन, गीत-संगीत, ललित-कलाओं में भी शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है।

March 2021 Monthly Horoscope for all Zodiac Signs- मार्च महीने में बन रहे ग्रहों के कंबीनेशन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।  किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा,  गुरमीत बेदी जी से जानें मार्च का मासिक राशिफल-
 
गुरमीत बेदी  
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising