March 2024 Aries Horoscope: मेष राशि के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल

Tuesday, Feb 13, 2024 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2024 Aries Horoscope: आज बात करेंगे मेष राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा ? गुरु चन्द्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा इसके सामने है और ये गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। केतु छठे भाव में हैं और ये गोचर बहुत बढ़िया है। मंगल उच्च के हो गए हैं। ये यहां पर बैठकर अपनी ही राशि को देख रहे हैं। सूर्य, शनि और शुक्र दोनों ही शुभ गोचर में हैं। 7 मार्च को बुध बारहवें भाव में चले जाएंगे। बुध नीच राशि में चले जाएंगे। ये स्थिति अच्छी नहीं है। शुक्र शुभ गोचर में आ जाएंगे। शुक्र धन भाव के स्वामी होकर आय भाव में आ जाएंगे। मनी का फ्लो बना रहेगा। 14 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। 15 मार्च को मंगल शुभ गोचर में आ जाएंगे। शनि और शुक्र शुभ गोचर में आ जाएंगे।

Position of Karma and Income Place in the month of March मार्च महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: 15 मार्च तक मंगल कर्म के भाव में हैं। इस महीने में जो भी काम करेंगे उसमें बढ़िया फल प्राप्त होगा। कारोबार और जॉब में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कर्म और आय भाव के स्वामी शनि हैं। जब दोनों भावों का स्वामी शुभ गोचर में हैं। गुरु चन्द्रमा के ऊपर बैठकर भाग्य स्थान को देख रहे हैं। निश्चित तौर पर आपको कारोबार और जॉब में बढ़िया फल प्राप्त करेंगे।

Relationship status in the month of March मार्च महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव का स्वामी शुभ गोचर में चला गया है। गुरु की दृष्टि सप्तम पर शुभ है। सप्तमेश और गुरु बढ़िया पोजीशन में हैं। सप्तम के कारक भी शुक्र होते हैं। फीमेल के सप्तम हस्बैंड के कारक गुरु होते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए समय बहुत बढ़िया है। जो लोग शादी करना चाहते हैं उनके लिए भी समय बहुत बेहतरीन है। गुरु ने पंचम एक्टिवेट किया हुआ है। शुक्र भी पंचम को एक्टिव करेगा। मंगल और शनि की दृष्टि भी इन पर जाएगी। यदि रिश्ता नहीं हो रहा है तो वो भी हो सकता है। पार्टनर मिलने की सम्भावना है। शादी होने की संभावना है।

Health status in the month of March मार्च महीने में सेहत की स्थिति: केतु छठे भाव में हैं तो हेल्थ को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भाव का स्वामी बारहवें भाव में चला गया है। पेट से जुड़ी किसी समस्या और स्किन इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। गर्भवती महिलाएं थोड़ा सा अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

Status of education in the month of March मार्च महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय बढ़िया है। गुरु लग्न में आकर पंचम को देखेंगे। गुरु पंचम के कारक हैं। इस महीने जो भी काम करेंगे वो सोच-समझ कर करेंगे। मार्च में अकेले गुरु पंचम को एक्टिवेट करेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Prachi Sharma

Advertising