March 2023 Monthly rashifal Capricorn- मकर राशि के लिए मार्च महीने के शुभ-अशुभ फल

Thursday, Mar 02, 2023 - 12:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2023 Monthly rashifal Capricorn मार्च महीने का राशिफल: आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के बारे में कि मार्च का महीना उनके लिए कैसा रहेगा। मकर राशि वालों के लिए सूर्य, शनि और बुध का गोचर दूसरे भाव से हो रहा है। ये शुभ गोचर नहीं है। तीसरे भाव में गुरु, शुक्र का गोचर हो रहा है। शुक्र का गोचर शुभ है। गुरु का गोचर शुभ नहीं है। राहु चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। चंद्र छठे में गोचर कर रहे हैं। केतु दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर नहीं है। मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसती का आखिरी फेज चल रहा है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आपकी कुंडली में शनि 5 मार्च को उदय हो जाएंगे। जितनी राशि के स्वामी शनि होते हैं, वो सुस्त होते हैं। उदय होने के बाद शरीर में तेजी आएगी। शनि आपकी कुंडली में मारकेश भी हैं। इसका उदय होना आपके लिए अच्छा है। 1 मार्च को यह आपकी कुंडली में भाग्य स्थान और छठे भाव के स्वामी बुध अस्त हो जाएंगे। 30 मार्च तक अस्त रहेंगे। 12 मार्च को आपकी कुंडली में शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। तीसरे और चौथे भाव में आ जाएंगे। ये राशि परिवर्तन शुभ है।

मंगल आपकी कुंडली में पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। 12 मार्च तक शुभ गोचर में नहीं हैं लेकिन 12 मार्च के बाद जैसे ही छठे में आएंगे ये शुभ गोचर में हो जाएंगे। मंगल आपकी कुंडली में आय भाव के स्वामी हैं। आय स्थान के स्वामी का शुभ गोचर में आना अच्छा है। मंगल सुख स्थान के भी स्वामी हैं।

सूर्य का गोचर होगा 15 मार्च के बाद। ये दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं  ये शुभ गोचर नहीं है लेकिन तीसरे भाव में आते ही ये शुभ गोचर में आ जाएगा। महीने के अंत का समय काफी अच्छा रहने वाला है।

Economic condition of Capricorn मकर राशि की आर्थिक स्थिति: कर्म भाव के स्वामी उच्च में चल रहे हैं। जैसे ही शुक्र चौथे भाव में आएंगे, अपने भाव को देखेंगे सातवीं दृष्टि के साथ। वहां पर और मजबूती मिलेगी दूसरे भाव को। दशम भाव में आकर शुक्र अच्छे फल देंगे। जॉब की चाहत रखने वालों की खोज खत्म हो सकती है। 12 मार्च के बाद ज्यादा शुभ फल देखने को मिलेंगे। 15 मार्च को सूर्य गोचर करेंगे। ये आपके कुंडली में अष्टम के स्वामी हैं। कहीं न कहीं से प्रॉफिट मिलने की संभावना है।

Relationship Status of Capricorn मकर राशि के रिश्ते की स्थिति: रिलेशन के भाव का स्वामी चन्द्रमा बनते हैं। अपने से छठे भाव में गोचर कर रहे हैं लेकिन आपके कुटुंब भाव में सूर्य, बुध, शनि का गोचर हो रहा है। ये गोचर शुभ नहीं है। शादीशुदा लोगों के ऊपर केतु की दृष्टि पड़ रही है। थोड़ा सा तालमेल बना कर रखें। बाद में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। बिना बात के विवाद से बचें। सिंगल लोगों के लिए रिलेशन के दरवाजे खुलेंगे।

Health Status of Capricorn मकर राशि की स्वास्थ्य स्थिति:  हेल्थ भाव का स्वामी बुध है वो अस्त हो जाएंगे। 30 मार्च तक अस्त रहेंगे। खान-पान पर ध्यान दें नहीं तो पेट खराब हो सकता है। जंक फूड से परहेज करें। मौसम के बदलाव की चपेट में आ सकते हैं। सूर्य की दृष्टि अष्टम भाव के ऊपर है। ड्राइविंग थोड़ा संभल कर करें। 15 मार्च तक सावधानी बरतें।

छात्रों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई के ऊपर पूरा फोकस बना रहेगा लेकिन 12 मार्च तक पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है। शनि का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। पढ़ाई में फोकस बनाने के लिए चांदी की चैन पहनें। लड़कियां चांदी की पायल पहन सकती हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising