Kundli Tv- गुस्से से पैदा होती हैं ये 8 आदतें, जाने कहीं आप में तो नहीं

Friday, Jul 20, 2018 - 01:21 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मनुस्मृति वह धर्मशास्त्र है जिसकी मान्यता पूरे संसार में विख्यात हैं। न केवल भारत में अपितु विदेश में भी इसके प्रमाणों के आधार पर निर्णय होते रहे हैं और आज भी होते हैं। अतः धर्मशास्त्र के रूप में मनुस्मृति को विश्व की अमूल्य निधि माना जाता है। भारत में वेदों के उपरान्त सर्वाधिक मान्यता और प्रचलन ‘मनुस्मृति’ का ही है। आज आपको मनुस्मृति के द्वारा ही बताएंगे कि व्यक्ति का गुस्सा उसके जीवन पर क्या प्रभाव डालता है। 

मनु स्मृति के अनुसार क्रोध करने वाले इंसान में चुगली करने की भी आदत पैदा होती हैं। जब कोई किसी की चुगली करता है तो उस व्यक्ति का मान-सम्मान दूसरों के सामने कम हो जाता है। 


क्रोध में आकर कई लोग दूसरें के साथ दुःसाहस भी कर देते हैं। फिर एेसे ही लोग सामने वाले के गुस्से का शिकार भी हो जाते हैं। 

गुस्से में आया हुआ व्यक्ति सामने वाले का विरोध भी कर देता है। किंतू बाद में उसे अपनी गलती का एहसास होने पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। 

गुस्से में अकसर लोग दूसरों से ईर्ष्या ही करते हैं। वह लोग कभी भी अपने साथी या सहयोगी को आगे बढ़ता नहीं देख सकते। एेसे लोग कभी भी जीवन से संतोष्ट नहीं होते हैं। 


क्रोधी व्यक्ति हमेशा दूसरों को गालियां ही देते हैं। यह उन में सबसे बड़ी बुराई होती हैं। वह बड़े बूढ़ों का लिहाज भी नहीं करते हैं।

कई लोग एेसे होते है जो दूसरों में दोष ही ढूंढते हैं। एेसे लोग कभी किसी के साथ घुल-मिल नहीं सकते। इनका स्थान समाज में भी उचित नहीं होता है। 

जो लोग दूसरों के धन पर नजर रखतें हैं और उसे अपना बनाने का सोचते रहते हैं। वे सभी की निंदा के पात्र बनते हैं। एेसे लोग कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


कुछ लोग दूसरों के सामने बुरा ही व्यवहार करते हैं। वे लोगों के बारे में बुरा ही सोचते हैं और बुरा ही करते हैं। 

क्यों नहीं करना चाहिए दूसरों की चीज़ों का इस्तेमाल ? (देखें VIDEO)
 

Jyoti

Advertising