दुश्मनों के हर वार को बेअसर करेंगे ये चमत्कारी मंत्र

Saturday, Jun 15, 2019 - 03:43 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्रत के अनुसार हर व्यक्ति की कुंडली ममें मौज़द ग्रह उसकी लाइफ पर अच्छा-बुरा प्रभाव डालते हैं। कहा जाता है जब ये ग्रह शुभ फल प्रदान करते हैं तो जातक के जीवन में नैय्या पार हो जाती है। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में कोई भी ग्रह अपना अशुभ प्रभाव दिखा देता है तो उसके जीवन में ऐसी-ऐसी मुसीबतें आ जाती हैं जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी सोचा नहीं होता। मगर बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता कि ये सब परेशानियां ग्रहों की खराब स्थिति के कारण पैदा होती है। जिस वजह से उन्हें ये समझ नहीं आता कि इन सबसे छुटकारा कैसे पाया जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं आख़िर इससे मुक्ति कैसे पाई जा सके। 

जैसे कि हमने बताया ग्रहों की चाल के परिणामस्वरूप ही जीवन में कामयाबी और नाकामी आती हैं। आपने कई बार पाया होगा कि कोई काम आप करना चाहते हैं और वैसा हो भी रहा है, लेकिन आख‍िरी वक्त में कोई दुश्मन अपनी चाल चल देता है और आप कामयाबी से दूर चले जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसा मंत्र लेकर आए हैं, जो ना केवल आपके जीवन पर पड़ने वाले ग्रहों के प्रतिकूल असर को कम करेगा, बल्क‍ि शत्रुओं का भी नाश करेगा। तो अगर आप भी ग्रहों के प्रभाव को खत्म करना चाहते हैं या दुश्मनों की चाल को नाकाम करना चाहते हैं तो आगे दिए मंत्र का जाप करें इससे जीवन में ग्रहों की स्थ‍ि‍ति ठीक होगी और दुश्मनाें की हर चाल बेकार हो जाएगी। यहां जानिए कौन सा है वो मंत्र...

मंत्र-
ॐ श्रीम ह्रीम क्लीम दोम

ज्वाला ज्वाला शूलीनी।।

आस्या याजामानास्या

सर्वा शत्रून संहारा संहारा।।

क्षेम लभाम कुरू कुरू

दुष्टा ग्राहम हम फट स्वाहा।।

लाभ-
शत्रुओं से छुटाकारा मिलेगा।
ग्रहों की चाल सुधर जाएगी।
घर में सुख और शांति आएगी।
आत्मबल बढ़ेगा।
करियर में प्रगति होगी।

Jyoti

Advertising