क्या आप भी हैं किसी बुरी आदत के शिकार तो ये मंत्र आपके लिए ही हैं

Wednesday, May 29, 2019 - 01:31 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र में कई मंत्र आदि दिए गए हैं, जिनका जाप करना बहुत ही शुभ और लाभकारक माना जाता है। तो आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताने वाले हैं जिनका उच्चारण करने से जातक की विभिन्न तरह की समस्याओं का खात्मा हो सकता है।

मंत्र-
ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग अधिक कमाने के बाद भी पैसे को बचा नहीं पाते उनके लिए है ये लक्ष्‍मी मंत्र बहुत ही उपयोगी माना जाता है। माना जाता है कि ऊपर दिए गए मंत्र का जाप करने से बचत में वृद्धि होती है।
विधि-
उत्तर की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करें।

मंत्र-
एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्मताम्।

अगर आपके बहुत मेहनत करने पर भी आपके उच्च अधिकारी या आपका बॉस खुश नही हो रहा तो इस मंत्र को शांत चित्त से जपें। ध्यान रहे इस मंत्र का जाप रविवार के दिन प्रारंभ करना सबसे उत्तम साबित होता है।

विधि-
संध्या काल में उत्तर की ओर मुख करके 7 दिन तक लगातार प्रत्येक दिन 3 बार जप करें।
मंत्र-
भवानी शंकरौ वन्दे श्रद्धा विश्वास रूपिणौ।।

जिन लोगों के भीतर आत्म विश्वास की कमी हो उन्हें उपरोक्त मंत्र का जाप करना चाहिए।
माना जाता है अपने भीतर आत्‍मविश्‍वास को बढ़ाने के लिए 'विश्‍वास मंत्र' का उपयोग करना चाहिए।
विधि-
शाम के समय उत्तर की ओर मुख करके बैठ जाएं। 7 दिन तक लगातार 3 बार इस मंत्र का जाप करें।

मंत्र-
वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनं मारुतिं नमत राक्षसान्तकम् ।।
मंत्र-
यत् भद्रं तन्न आसुव।।

जिन लोगों को विभिन्न प्रकार की बुरी आदतें हो और बहुत कोशिश के बाद भी वे उन्हें छोड़ने में कामयाब न हो रह हों तो उपरोक्त दो मंत्रों का प्रयोग करना चाहिए।

विधि-
संध्या समय उत्तर की ओर मुख करके 9 दिन तक लगातार 7 बार इस मंत्र का जाप करें।

Jyoti

Advertising