जल्द शादी के बंधन में चाहते हैं बंधना तो आज ही शुरू करें ये काम

Sunday, Mar 24, 2019 - 11:41 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों के विवाह में कुछ कारणों वश देर होती रहती है। इसकी वजह से लोग परेशानी का शिकार हो जाते हैं। इस परेशानी के चलते विवाह न होने का दोष युवक-युवती अपने आप को देने लगते हैं। वो इसलिए क्योंकि उन्हें ये नहीं पता होता कि इसका कारण वो नहीं बल्कि उनकी कुंडली के छोटे-मोटे दोष होते हैं। तो अगर आपभई जल्दी शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो हम आपकी इस इच्छा को जल्दी पूरी करने के लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं। जी हां, ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में जल्द शादी के लिए कुछ मंत्र दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं इन अद्भुत मंत्रों के बारे में-

मंत्र-
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।

ज्योतिष के अनुसार दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र का जाप शादी की कामना रखने वाले पुरुषों को करना चाहिए। सुबह उठकर स्नान के बाद 11 बार इस मंत्र का जाप करने से जल्द विवाह की कामना पूरी होती है। माना जाता है कि ये एक अचूक उपाय है।

मंत्र-
ॐ गं गणपतै नमः

बुधवार के दिन पीतल से बनी प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करवाएं और उसका पंचोपचार पूजन करके 21 बार इस मंत्र का जाप करें। जाप के पश्चात पंचामृत को पीपल के पेड़ में चढ़ा दें।

मंत्र-
ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा

इस मंत्र का उच्चारण करने से पहले मंगलवार के दिन घर में देवी लक्ष्मी और नारायण जी की प्रतिमा स्थापित करें। फिर इसका पंचोपचार विधि से पूजन करने के बाद 21 बार उपरोक्त मंत्र का जाप करें।

मंत्र-
ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नामः

इस मंत्र के जाप से पूर्व सोमवार के दिन शिव मंदिर में पांच नारियल चढ़ाए। इस इस मंत्र की 5 बार माला फेरें। बता दें कि ये मंत्र खासतौर पर महिलाओं के लिए है।

मंत्र-
क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा

अविवाहित युवक-युवतियां ऊपर दिए गए मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से श्रीकृष्ण अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

मंत्र-
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:

गुरुवार के दिन इस मंत्र का पांच माला जाप करने अविवाहित जातकों का शीघ्र विवाह होता है।

ये एक उपाय Weak student को भी exam में करा सकता है Pass (VIDEO)

Jyoti

Advertising