राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप, मिलेगा लाभ ही लाभ

Monday, Dec 21, 2020 - 06:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म में जिस तरह पूजा पाठ का अधिक महत्व है। ठीक उसी तरह इस में मंत्रों आदि का जप करन भी बेहद लाभदायक माना जाता है। यही कारण है कि हर प्रकार के धार्मिक कार्य के अंत में मंत्रों आदि का उच्चारण किया जाता है। क्योंकि इनके जप के बिना कोई भी धार्मिक आयोजन संपन्न नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में लगभग हर देवी-देवता के मंत्र वर्णित है। कहा जाता है अगर इनका विधि वत व श्रद्धा पूर्वक जप किया जाए तो जातक को फायदा ही फायदा मिलता है। तो चलिए हम आज आपको बताते हैं विघ्नहर्ता गणेश जी को मंत्रों के बारे में जिनका जाप अगर जातक अपनी राशि के अनुसार करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

गणपति बप्पा, विघ्नहर्ता, सुखकर्ता, देवों के देव, गणेश जी महाराज का पावन त्यौहार भादों मास की चतुर्थी से पूरे 10 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बुद्धि के देवता गणेश जी को प्रसन्न करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। कोई भी धार्मिक कार्य पूजा-पाठ इनकी पूजा के बिना सम्पन्न नहीं होता। अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए, आप इस गणेश उत्सव में जो 10 दिनों का महाउत्सव है, गणेश मंत्रों से प्रसन्न करें तो आपको जीवन भर गणेश जी के चमत्कारों का लाभ मिलता रहेगा। असंभव से असंभव कार्य संभव होंगे। बिगड़ते काम सुधरेंगे। धन-संपत्ति की इच्छाएं पूरी होंगी और अगर बुरी नजर भी लगी है तो उस नजर दोष से भी आपको छुटकारा मिलेगा।

बता दें आप निम्न मंत्रों का जाप प्रतिदिन कर सकते हैं। इनसे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं, वहीं अगर इन मंत्रों का जाप आप राशि अनुसार करते हैं तो इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। 

मेष :  लम्बोदराय नम: मंत्र 
वृष :  वरदमूर्तये नम: मंत्र 
मिथुन : विघ्नहर्ता नम: मंत्र 
कर्क : केएकदन्ताय नम: मंत्र 
सिंह : सिद्धिदाताय नम: मंत्र 
कन्या : पार्वतीसुताय नम: मंत्र 
तुला : गजाननाय नम: मंत्र 
वृश्चिक : वक्रतुंडाय नम: मंत्र 
धनु : शिवपुत्राय नम: मंत्र
मकर : जगतधिताय नम: मंत्र 
कुंभ : गणनायक नम: मंत्र 
मीन : गिरजा सुमन नम: मंत्र 

Jyoti

Advertising