Mangla Gauri Vrat: मां पार्वती की कृपा से आज इन राशियों की पूरी होगी हर मनोकामना !

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangla Gauri Vrat: आज से मंगला गौरी व्रत की शुरुआत हो रही है। मां पार्वती को खुश करने के लिए आज से बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता है। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही बेहद खास होता है लेकिन सोमवार और मंगलवार का दिन बहुत ही ज्यादा लकी होता है। यदि आप विधि-विधान के साथ आज के दिन पूजा-पाठ करते हैं तो कोई ख़ुशी आपके पास आने से नहीं रुकेगी। आज के इस पावन दिन पर कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो खुशनसीब राशियां।

PunjabKesari Mangla Gauri Vrat

Today will be a very special day for these zodiac signs आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास

वृष राशि: मां पार्वती की कृपा से आज आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होती हुई नजर आएगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी मेहनत करते हुए दिखाई देंगे। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर होंगी। काम का बोझ होने के बावजूद मनपसंद कामों के लिए समय निकाल लेंगे।

कर्क राशि:  आज उच्च शिक्षा लेने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा करेंगे। करियर में चल रही परेशानियों से भी निजात मिलेगा। यदि कोई काम अधूरा रह गया है तो वो भी मां पार्वती की वजह से पूरा हो जाएगा। किसी नए प्रोजेक्ट में आपको जल्द ही कामयाबी मिलती हुई नजर आएगी।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए आज का दिन काफी लकी साबित होने वाला है। सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। आय के एक से अधिक स्त्रोत मिलेंगे लेकिन साथी में खर्चों का बोझ भी बढ़ेगा। परिवार में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। सेहत को लेकर जो दिक्कत थी वो भी दूर हो जाएगी।

PunjabKesari Mangla Gauri Vrat

तुला राशि: तुला राशि के जातकों की आज लॉटरी लग सकती है। व्यापारियों को काम में मनचाहा लाभ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको मनपसंद नौकरी मिलने की सम्भावना है। छात्रों के जीवन में आ रही रुकवाटें भी दूर हो जाएंगी।

धनु राशि: आज जीवनसाथी की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। व्यापार के लिहाज से आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इस राशि के युवाओं को आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे।

मीन राशि: मीन राशि के जातक जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनको लाभ मिलता हुआ नजर आएगा। धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। अगर किसी जगह पैसा अटका हुआ था तो वो भी आपको मिल जाएगा। सेहत की परेशानी दूर हो जाएगी।

PunjabKesari Mangla Gauri Vrat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News