Mangla Gauri Vrat 2023: सावन का पहला दिन है बेहद खास, इन दुर्लभ योगों में करें पूजा

Tuesday, Jul 04, 2023 - 08:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangla Gauri Vrat 2023: सावन के सोमवार की तरह ही मंगलवार भी बहुत खास माना जाता है। सावन के प्रत्येक मंगलवार मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। जो मां पार्वती को समर्पित है। इस बार श्रावण का पहला दिन बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि मंगला गौरी व्रत के साथ-साथ आज 3 बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। आज के दिन गौरी माता की पूजा करने से जीवन के सब दुःख-दर्द कट जाते हैं। तो आइए जानते हैं आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें


First day of sawan सावन का पहला दिन

हिंदू पंचांग के अनुसार आज से सावन का शुभ माह शुरू हो गया है। कुछ ज्योतिषियों के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा है और ये 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि की शुरुआत हो जाएगी।

आज दिन में 11 बजकर 49 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। इसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। इन्द्र योग के दौरान सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और वैधृति योग की बात करें तो इस दौरान भागदौड़ वाला कार्य न करें।

इसी के साथ सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।


Auspicious coincidence on the first day of sawan सावन के पहले दिन शुभ संयोग
First auspicious coincidence Mangala Gauri Vrat पहला शुभ संयोग मंगला गौरी व्रत
आज सावन के पहले दिन के साथ-साथ मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाएगा। आज सुहागिन महिलाएं विधि-विधान के साथ माता गौरी और भगवान शिव की पूजा करती हैं और अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं।

Tripushkar Yoga is another auspicious combination दूसरा शुभ संयोग है त्रिपुष्कर योग
सावन के पहले दिन यानी आज दोपहर 1:38 त्रिपुष्कर योग लगेगा और अगले दिन सुबह 05 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। कहते हैं कि इस योग में पूजा करने से तीन गुना फल प्राप्त होता है।

Shiv Vas is the third auspicious coincidence तीसरा शुभ संयोग है शिव वास
आज सुबह से ही महादेव मां गौरी के साथ हैं। शिववास योग दोपहर 1:38 बजे तक रहेगा। इस योग में रुद्राभिषेक किया जाता है। जो लोग रुद्राभिषेक करना चाहते हैं, उनके लिए ये दिन बहुत बढ़िया है।  

 

Niyati Bhandari

Advertising