तुला राशि वालों का शुरू हुआ अच्छा समय, 4 ग्रह एक साथ मेहरबान

Wednesday, Dec 27, 2023 - 12:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal transit 2023: नए साल की शुरुआत होने वाली है और साल का आखिरी सप्ताह चल रहा है। आखिरी सप्ताह में ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह से बदली है जिनका असर राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन एक राशि ऐसी है जिसके ऊपर सबसे ज्यादा असर पड़ने जा रहा है और वो है तुला राशि।

25 दिसम्बर को सुबह शुक्र ने चाल बदली है। शुक्र मंगल की वृश्चिक राशि में आ गए हैं। तुला राशि के लिए शुक्र दूसरे भाव में चलाए गए हैं। ये धन का भाव होता है और इसके शुक्र का गोचर बहुत बढ़िया फल करता है। ये ऐसा ग्रह है जब शुक्र बहुत बढ़िया फल करते हैं।

मंगल 28 दिसंबर के आस-पास राशि बदलेंगे और धनु राशि में चले जाएंगे। ये तुला राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ये गोचर 3, 6 और 11 में बहुत बढ़िया होता है। तुला राशि वालों के लिए मंगल धन भाव के स्वामी हैं। धन भाव का स्वामी भी दूसरे भाव में चला गया है।

बुध वक्री अवस्था में चल रहे हैं। चलते-चलते ये धनु से वृश्चिक राशि में आ गए। बुध भी धन भाव में आ गए। इसका मतलब बुध, मंगल और शुक्र तीनों मिलकर बहुत बढ़िया फल प्रदान करेंगे।

गुरु 4 सितंबर के बाद से वक्री अवस्था में हैं और अब वो मार्गी हो जाएंगे 31 दिसम्बर को। गुरु का गोचर सातवें भाव में हो रहा है। ये गोचर बेहद ही शुभ होता है। गुरु जब यहां बैठते हैं तो तीन भावों के ऊपर इनकी दृष्टि जाती है एक है ग्यारहवां भाव, चंद्रमा और तीसरे भाव में ऊपर भी गुरु की दृष्टि रहेगी।

1 जनवरी के दिन सिंह राशि में चन्द्रमा आ गए हैं। 1 दिसम्बर का गोचर भी आपके लिए शुभ है। 1 हफ्ते में 4 बड़े ग्रह आपके लिए बहुत बेहतर रहेंगे। धन के लिहाज से आपको ज्यादा फायदा होगा।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising