Mangal Gochar: फरवरी में मंगल मकर राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों का शुरू होगा Golden Time

Tuesday, Jan 30, 2024 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। फरवरी का महीना ग्रहों के गोचर के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। फरवरी के महीने में मंगल ग्रह अपनी राशि से गोचर करने वाले हैं। इस समय मंगल धनु राशि में विराजमान हैं। मंगल 5 फरवरी 2024 रात 9 बजकर 7 मिनट पर मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि मंगल राशि के परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।



Aries Horoscope मेष राशि
मंगल का मकर राशि में गोचर मेष राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। घर में विदेशी मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत का खास ध्यान रखें।

Cancer Horoscope कर्क राशि
मंगल का मकर राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर नए व्यापार की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है।


Libra Horoscope तुला राशि
तुला राशि के जातकों को मंगल के गोचर से विशेष लाभ होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावाना है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Capricorn Horoscope मकर राशि
मकर राशि वालों को मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। राजनीति से जुड़ लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लव लाइफ को पहले से और बेहतर बनाने के लिए कुछ स्पेशल करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

Niyati Bhandari

Advertising