मंगल कर रहे हैं राशि परिवर्तन राशि अनुसार जानें, अपना किस्मत कनैक्शन

Thursday, Jun 18, 2020 - 09:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mars transit in Pisces 18 June, 2020: मंगल अर्थात मार्स को उसकी लालिमा के कारण लाल ग्रह भी कहते हैं। ज्योतिषशास्त्र के दार्शनिक खंड अनुसार मंगल को सेनापती के रुप में दर्शाया जाता है। मंगल ताकत, साहस और पौरुष का कारक ग्रह माना जाता है। व्यक्ति के जीवन में मंगल फ़िज़िकल व मेंटल एनर्जी और स्ट्रेंथ का प्रतिनिधित्व करता है। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति में कॉन्फिडेंस और करेज का भाव आता है। मंगल प्रधान व्यक्ति किसी भी प्रकार के दबाव के आगे नहीं झुकता। ज्योतिषशास्त्र में मंगल अर्थात कूजा को रक्त जनित कार्यों का कारक भी माना जाता है। वेस्टर्न एस्ट्रोलोजी में "ब्लडी प्लनेट" भी कहा जाता है। 

आज रात 8.15 मिनट पर मंगल कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 16 अगस्त सायं 6.28 तक यहीं पर गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि मंगल के इस राशि परिवर्तन से द्वादश राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

Effect of mars transit in pisces, Effect on each sign 
मेष:
मंगल के इस राशि परिवर्तन से निवेश में लाभ होगा। रुका धन पुनः प्राप्त होगा। यात्राएं प्रतिकूल रहेंगी। बिज़नेस पार्टनर से विवाद के योग हैं। कोर्ट केस की समस्याओं के निराकरण होने के योग हैं। लाइफ पार्टनर की हैल्थ चिंतित करेगी।

वृष: मंगल के राशि परिवर्तन से वाद-विवाद बढ़ेंगे और शत्रु भी परास्त होंगे पर कोर्ट केस से बचें। प्रचुर लाभ के योग हैं। फ़ैमिली लाइफ सुखद रहेगी। अड़चनें व बाधाएएं दूर होंगी। प्रॉफ़ेशन में सुधार होगा। निवेश के मामले में समस्याएं पैदा करेंगे।

मिथुन: मंगल के गोचर से संतान की हैल्थ के कारण परेशानी पैदा हो सकती है। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। उलझने जल्द ही सुलझेंगी। फाइनेंशियल प्रोब्लेम्स जल्द ही खत्म होंगी। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं।

कर्क: बड़े आर्थिक कार्य को करने में पूरी तरह सफ़ल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। दोस्तों के मामलों में लापरवाही रहेगी। दोस्ती से संबंधित परेशानी देखनी पड़ेगी।  परिजनो की चिंता रहेगी। ख़र्चे अधिक रहेंगे।

सिंह: आपका कॉन्फ़िडेंस बढ़ेगा। प्रयत्नों में सफ़लता मिलेगी। फाइनेंशियल प्रोब्लेम्स से मुक्ति मिलेगी। नया बिज़नेस शुरू होने के योग हैं। यात्राएं सफ़ल होंगी। संचार संसाधन से गुड न्यूज़ मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे।

कन्या: परिजनों के कारण टेंशन पैदा होने के योग हैं। छोटी-छोटी बातों पर पारिवारिक विवाद होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। शांति और धैर्य से काम लें। आर्थिक लाभ में कमी आएगी। वाहन से दुर्घटना के प्रबल योग हैं।

तुला: स्वास्थ्य कमज़ोर पड़ेगा। मेंटल टेंशन बढ़ेंगी। चोट लगने का डर सताएगा। दूसरों के बीच में टांग अड़ाने से विवाद होंगे। सिर दर्द की समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी नए काम के शुरू करने हेतु समय अनुचित है।

वृश्चिक: हेल्थ प्रोब्लेम्स सताएंगी। मानसिकता के प्रति सावधान रहें व हैल्थ का ख़्याल रखें। दूर की यात्राएं व्यर्थ जाएंगी। मुकदमेबाज़ी के योग हैं। बेकार के खर्चों से परेशान होंगे। आमदनी के स्रोत कमज़ोर पड़ेंगे।

धनु: इच्छाओं और आंकाक्षाओं की पूर्ति होगी। स्थाई संपत्ति की प्राप्ति होगी। नए वाहन की प्राप्ति होगी। दोस्तों से लाभ मिलेगा। रुके हुए काम भी बनेंगे। लम्बी यात्राएं सफ़ल रहेंगी। फ़ैमिली लाइफ अच्छी रहेगी।

मकर: आप में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। लैंड व प्रोपेर्टी संबंधी मामलों में सफ़लता मिलेगी। बिज़नेस में विस्तार होगा व नए बिज़नेस प्रारंभ होने के योग हैं। गुस्से वश सीनियर्स से उलझेंगे।

कुंभ: पिता से मतभेद होंगे। पिता की हैल्थ चिंतित करेगी। फाइनेंसियल प्रोब्लेम्स का हल मिलेगा। लैंड व प्रोपेर्टी के मामलों में सफ़लता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी व आय के नए स्रोत मिलेंगे। लंबी यात्राएं सफ़ल रहेंगी।

मीन: भाषा में कटुता आएगी। परिजनों से संबंध बिगड़ने के योग हैं। अकस्मात हैल्थ बिगड़ेगी। स्वास्थ्य का ख़याल रखें। वाहन से एक्सीडेंट् होने के प्रबल योग हैं। संपत्ति संबंधित समस्याओं का हल निकलेगा।

 

Niyati Bhandari

Advertising