Mandawali: हिंदू धार्मिक स्थल हटाने की चेतावनी पर प्रदर्शन
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (ब्यूरो) : मंडावली के स्कूल ब्लॉक में धार्मिक स्थल हटाने की चेतावनी पर गुरुवार रात को जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को शांत किया।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
हिंदू संगठन अखंड भारत मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मधु विहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गुरुवार को दिन में मंडावली स्कूल ब्लॉक के लोगों को सूचना दी कि शुक्रवार को पीपल के पेड़ के नीचे बने मंदिर को हटा दिया जाएगा। थानाध्यक्ष की इस चेतावनी के बाद लोगों ने रात को हंगामा करना शुरू कर दिया, प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से पेड़ के नीचे एक छोटा सा मंदिर है, जिसमें भगवान शनि व हनुमान की मूर्तियां रखी हुई हैं। प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए अड़े रहे, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।