Mamata Banerjee Win Or Loss 2026 Prediction : ममता बनर्जी पर ग्रहों का बड़ा असर ! 2026 बंगाल चुनाव में जीत या हार, जानें सितारों का संकेत
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 11:56 AM (IST)
Mamata Banerjee Win Or Loss 2026 Prediction : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का क्या फैसला आने वाले यह सवाल सभी लोगों के मन चल रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का फैसला 4 मई, 2026 सोमवार को आने वाला है। सभी के मन में यहीं सवाल चल रहा है कि क्या इस बार भी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनेगी या फिर उसकी पार्टी का हार का सामना करना पड़ेगा। चुनाव के नतीजे से पहले आए एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की पार्टी को कोई खासा अच्छा रिस्पांस नहीं मिला लेकिन मममा बनर्जी का पूरा विश्वास है कि इस बार भी बंगाल में उनका पलड़ा भारी रहेगा। इस बार भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। इस बार सभी की नजरें पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे पर टिकी हुई है। तो आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी का जीत मिलेगी या फिर करना पड़ेगा हार का सामना।
ममता बनर्जी की होगी जीत या हार ?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ममता बनर्जी की कुंडली में इस समय शनि और मंगल की युति भारी पड़ रही है, जो उनके साहस को थोड़ा कमजोर कर रही है। उनकी कुंडली के हिसाब से उनके लिए केवल 3 बार लगातार सत्ता में बने रहने का योग था लेकिन चौथी बार ऐसा होता हुआ संभव नहीं लग रहा है। एग्जिट पोल भी ममता बनर्जी के लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं।
इस बार अगर ग्रहों के हिसाब से देखें तो ममता बनर्जी के जीत के कोई ज्यादा आसार नहीं दिख रहे हैं।
केतु ममता दीदी के सामने बढ़ा सकता है मुश्किलें
अगर इस समय ममता बनर्जी की कुंडली देखें तो यह पता लग रहा है कि इस बार के चुनाव में उन्हें बहुत सारी परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंडली में केतु का प्रभाव स्वभाव में जिद या अहं की वृद्धि कर सकता है, जिससे इच्छानुसार परिणाम मिलने में बाधाएं आ सकती हैं। वहीं राशि से अष्टम भाव में मंगल और शनि का संयुक्त असर अचानक मुश्किलें खड़ी कर सकता है तथा परिस्थितियों को चुनौतीपूर्ण बना सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
