लड़का हो या लड़की मन की गुप्त बातें जानने का ये है सटीक तरीका

Monday, Jan 09, 2017 - 02:47 PM (IST)

यहां हम आपको एक मजेदार मनोरंजक जादू का रहस्य बताने जा रहे हैं। वास्तव में यह कोई जादू नहीं बल्कि बुद्धि का ही चमत्कार है। यदि सोचा जाए तो तीक्ष्ण बुद्धि और उससे किए गए कार्य ही जादू कहलाते हैं। जो रहस्य हमारी समझ में नहीं आता, प्राय: उसे ही हम जादू मान लेते हैं। इसी प्रकार का यह भी जादू है और यह प्राय: शादी के अवसर पर मित्र-मंडली में दिल बहलाने और मनोरंजन के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से निम्रलिखित गुप्त प्रश्रों के उत्तर दिए जा सकते हैं।

आपकी जेब में कितने रुपए हैं?

आपके कितने भाई हैं?

आपकी कितनी बहनें हैं?

आपने कितने प्रेम किए हैं?

आपकी आयु इस समय कितनी है?

इसी प्रकार से अपनी बुद्धि से और भी कितने प्रश्रों के उत्तर दे सकते हैं और मजे की बात यह है कि इन सबकी विधि एक ही है। वास्तव में यह सब अंक विज्ञान का चमत्कार है। इन सब प्रश्नों के उत्तरों के लिए जिन-जिन अंकों की जिस-जिस रूप में सहायता लेनी पड़ेगी, वह निम्रलिखित हैं- अंक नं. 2, 4, 5,12,10, और 320


अब आप प्रश्रों के जादुई उत्तर सुनिए। सर्वप्रथम मान लीजिए दोस्तों की महफिल लगी हुई है और एक मित्र आपसे कहता है कि बताओ मेरी जेब में कितने पैसे हैं? आप उसे कहें देखिए जितने भी पैसे आपकी जेब में हैं, उन्हें मुझे बताए बिना अपने मन में ही दोगुना कर लें, अब इस संख्या में अंक 4 जोड़ दें, अब इस संख्या को अंक 5 से गुणा करें, जो उत्तर आया उसमें मेरी ओर से 12 जोड़ लें अब इस सारी धनराशि को एक बार फिर अंक 10 से गुणा कर लें और इस संख्या में से 320 दान करके शेष संख्या जो बची है, कृपया वह मुझे बता दें।


मान लीजिए उसने शेष बची हुई संख्या 20,000 बताई तो इसमें आरंभ के (सीधी ओर के) दो शून्य काटकर शेष बता दें कि आपकी जेब में रु. 200/- हैं और यह बिल्कुल ठीक होगा। उदाहरण के लिए मान लीजिए मित्र की जेब में रु. 200/- हैं।


जेब में धनराशि है-रु. 200/-
इसको दोगुना किया-200 और 2=400
इसमें 4 अंक जोड़ा -400+4=404
इसे अंक 5 से गुणा किया 404 और 5=2020
इसमें 12 जोड़ें-2020+12=2032
इसे फिर 10 से गुणा किया-2032 और 10=20320
इसमें 320 घटाया-20320-320=20000


अब इस संख्या के सीधे हाथ के दो शून्य हटाएं = 200,00
तो शेष रहे 200/- जोकि सही है।


अब एक और प्रश्र लें। आप मित्र-मंडली में कहें, मैं यह भी बता सकता हूं कि आपने अभी तक के जीवन में कितने प्रेम किए हैं। आपकी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एक मित्र कहता है कि मुझे बताओ मैंने अभी तक कितने प्रेम किए हैं? आप उसे कहें देखिए श्रीमान जी आपने अभी तक जितने प्रेम किए हैं उनकी संख्या को मुझे बताए बिना अपने मन में ही दोगुनी कर लें और फिर इसमें 4 जोड़ें। अब इस संख्या को अंक 5 से गुणा कर लें, इसमें अंक 12 जोड़ दें। अब जो भी संख्या है इसको दस से गुणा करके इसमें से 320 घटाकर शेष संख्या मुझे बताएं।

 
आपका मित्र यह संख्या 400 बताता है। अब इसमें से सीधे हाथ के दोनों शून्य हटा दें तो शेष अंक 4 रह जाएगा। आप बड़े गर्व से बता दें कि मित्र तुमने अभी तक चार बार प्रेम किया है जिसमें अधिकतर असफल रहे हैं। यह असफलता की भविष्यवाणी भी आपकी बुद्धि का चमत्कार है।

 
जरा सोचिए यदि उसका प्रथम प्रेम ही सफल होता तो दूसरा प्रेम कैसे होता और यदि दूसरा सफल होता तो फिर तीसरा कैसे होता और यदि तीसरा प्रेम सफल होता तो चौथा कैसे होता? क्योंकि चौथा प्रेम अभी चल रहा है या चलकर शादी के रूप में सफल हो चुका है, किंतु तीन तो असफल हो चुके हैं इसलिए आप कह दें कि इन चारों प्रेम संबंधों में अधिकतर तीन बार आप असफल हो चुके हैं।


इसी प्रकार एक मित्र आपसे पूछता है कि हम कितने भाई हैं। तो पहले बताई विधि से आप कहें कि आप जितने भी भाई हैं उनकी संख्या को दोगुना करके उसमें 4 जोड़े। फिर इस संख्या को 5 से गुणा करके उसमें 12 जोड़े फिर इस संख्या को 10 से गुणा करके इसमें से 320 घटाएं और जो संख्या आएं उसे बताएं। आपका मित्र यह संख्या 300 बताता है। इस बताई हुई संख्या के सीधी ओर से दोनों शून्य हटाकर आप बता दें कि वह तीन भाई हैं। इस तरह आप सभी पर अपना प्रभाव जमा सकते हैं।   

Advertising