किस दिन पड़ रही है मकर संक्रांति

Friday, Jan 11, 2019 - 08:35 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


परपंरागत रूप से हर साल मकर संक्राति का त्यौहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। भारतीय पर्वों में केवल मकर संक्रांति ही एक ऐसा पर्व है, जिसका निर्धारण सूर्य की गति के अनुसार होता है। 2019 को कब मनाया जाएगा ये त्यौहार, आपके मन में भी ये जानने की जिज्ञासा है तो हम आपको बता दें, इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार सूर्य मकर राशि पर 14 जनवरी की शाम 7: 50 पर आएंगे। पुराण कहते हैं जब सूर्यास्त के बाद संक्रांति आती है तो अगले दिन संक्रांति मनाए जाने का विधान है इसलिए 2019 की मकर संक्राति 14 जनवरी की बजाय 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष विद्वान कहते हैं मकर संक्राति का पुण्यकाल संक्रांति से 6 घंटे पहले और बाद रहता है। 15 जनवरी को सारा दिन संक्रांति का शुभ मुहूर्त रहेगा। 14 जनवरी को 1:26 पर संक्रांति का स्नान किया जा सकता है।


इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। यूं तो हर महीने ही सूर्य बारह राशियों में एक से दूसरी में प्रवेश करता रहता है। सूर्य के एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने को संक्रमण या संक्रांति कहा जाता है। मकर राशि में प्रवेश करने के कारण यह पर्व मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सुनहरी भविष्य की इच्छा रखते हैं तो अवश्य करें ये काम-

सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

सूर्य को अर्घ्य दें।

सफेद तिल की गचक, चावल, दूध, घी, खीर, खिचड़ी, नारियल का दान करें।

गाय को हरी घास, चारा या पालक खिलाएं।

ऊनी वस्त्र, कंबल आदि का दान करें।

2019 में क्या अमित शाह लाएंगे BJP के अच्छे दिन ?

Niyati Bhandari

Advertising