Makar Sankranti 2024: इस बार की संक्रांति है बेहद खास, सूर्य देव के साथ मिलेगा न्याय के देवता का आशीर्वाद

Thursday, Jan 11, 2024 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Sankranti 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार पूरे साल में 12 संक्रांति आती हैं। हर संक्रांति का अपना ही एक महत्व होता है। लेकिन पौष माह में आने वाली संक्रांति को बेहद ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं जिस वजह से इसे मकर संक्रांति के नाम से बुलाया जाता है। इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करने से मनचाहे लाभ की प्राप्ति होती है और सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

इसी के साथ एक खास बात और बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा के साथ-साथ इस बार संक्रांति के दिन शनि देव की भी पूजा की जाएगी। कुछ ज्योतिषियों के अनुसार मकर संक्रांति पर शनि पूजा करना भी आवश्यक है। अब आप सोचे रहे होंगे ऐसा क्या ? तो चलिए दूर करते हैं आपकी जिज्ञासा।

Importance of Shani Puja on Makar Sankranti मकर संक्रांति पर शनि पूजा का महत्व

पंचांग के मुताबिक हर साल के ग्रह स्वामी निर्धारित होता है। जो ग्रह राजा होता वर्ष में उसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें कि साल 2024 के राजा शनि देव हैं। इसका मतलब इस वर्ष सबसे ज्यादा शनि देव का प्रभाव देखने को मिलेगा। अशुभ या शुभ हर तरह का असर देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ साल की शुरुआत मकर संक्रांति से होती है। इस दिन सूर्य देव गोचर करते हैं।

सूर्य देव और शनि पिता-पुत्र है। इसका अर्थ सूर्य देव का राशि परिवर्तन और शनि देव का राजा होना पिता-पुत्र के साथ को दर्शाता है। वहीं कुछ मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि और सूर्य साथ होते हैं इसके अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। दोनों ग्रहों क संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं।

अगर पूरा साल सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस बार की मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ-साथ शनि देव की भी पूजा करें। ऐसा करने से सब मंगलमय होगा और शनि देव की कृपा भी प्राप्त होगी।

Prachi Sharma

Advertising