Makar Sankranti 2022: 14 जनवरी को मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग !

Wednesday, Jan 05, 2022 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Sankranti 2022: 14 जनवरी 2022 को मकर सक्रांति है। इस रोज मकर राशि में तीन ग्रहों का कंबीनेशन बनने जा रहा है। इसे त्रिग्रही योग कहा जा सकता है। ग्रह गोचर की स्थिति देखें तो अभी शनि अपनी स्वराशि मकर में गोचर कर रहे हैं। 5 जनवरी को बुध ग्रह भी मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 14 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य भी मकर राशि में आ जाएंगे। इन तीनों ग्रह के गोचर से मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना जाता है। शनि, बुध और सूर्य के त्रिग्रही योग के कारण  5 राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। ये 5 राशियां हैं- कर्क राशि, कन्या राशि, तुला राशि, धनु राशि और मकर राशि।



कर्क राशि: इस त्रिग्रही योग के कारण कर्क राशि के जातकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान इनके शत्रु इन पर हावी हो सकते हैं इसलिए कर्क राशि के जातकों को ऐसा काम करने से बचने की जरूरत होगी, जो इनके करियर को प्रभावित कर सकता है।

कन्या राशि: इस अशुभ योग के कारण कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि: इस राशि के जातकों को सेहत के प्रति सावधानी बरतनी पड़ सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें और व्यायाम करें। इस दौरान तनाव भी बढ़ सकता है।



धनु राशि: त्रिग्रही योग के कारण इस राशि के जातकों को अपने रिश्ते में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिससे तनाव में वृद्धि होगी। ऐसे में खुद पर संयम रखने की जरूरत होगी।

मकर राशि: इस दौरान मकर राशि के जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी क्योंकि सेहत पर धन खर्च हो सकता है।

मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि व मीन राशि के लिए तीन ग्रहों का यह योग शुभ रहेगा।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising