Mahesh Navami 2025: कंफ्यूजन खत्म! जानिए इस बार कब रखा जाएगा महेश नवमी का व्रत

punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahesh Navami 2025: हिंदू धर्म में महेश नवमी का बहुत खास महत्व है। हरा साल यह पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महेश नवमी का व्रत 04 जून बुधवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। यह दिन विशेष रूप से माहेश्वरी समाज द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि महेश नवमी के दिन शिव जी और माता पार्वती की सच्चे मन से पूजा करने से और व्रत रखने से शांति, समृद्धि, और खुशहाली की प्राप्ति होती है। साथ हर समस्या से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं महेश नवमी के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

PunjabKesari Mahesh Navami

Mahesh Navami 2025 Shubh Muhurat महेश नवमी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 03 जून को रात 09 बजकर 56 मिनट पर होगी और इसका समापन 04 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, 04 जून को महेश नवमी मनाई जाएगी।  

PunjabKesari Mahesh Navami

Importance of Mahesh Navami महेश नवमी का महत्व
महेश नवमी का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से जुड़ा हुआ है। इसे माहेश्वरी समाज के लोग विशेष रूप से मनाते हैं, क्योंकि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती ने 72 क्षत्रिय उमराओं को श्राप मुक्त कर उन्हें पुनर्जीवन दिया था। इस दिन को उनके वंशोत्पत्ति दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

PunjabKesari Mahesh Navami

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News