जीवन में पाना चाहते हैं सुख अौर शांति तो ध्यान रखें महात्मा बुद्ध के विचार

Saturday, Nov 26, 2016 - 11:24 AM (IST)

महात्मा बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाते हैं। बौद्ध धर्म दुनिया में चार बड़े धर्मों में से एक है। इनके अनुयायियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। महात्मा बुद्ध ने बहुत सारे विचार दिए हैं, जिन पर अमल करने से सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जाने महात्मा बुद्ध के कुछ विचार-   

 

* बुराई को कभी भी बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता। बुराई को केवल प्रेम से समाप्त किया जा सकता है। यही सत्य है। 

 

* गौतम बुद्ध के अनुसार हजारों लड़ाइयों पर जीत हासिल करने से उत्तम स्वयं पर जीत प्राप्त करना है। जिससे सदैव जीत उसी की होती है। 

 

* जो व्यक्ति सत्य के मार्म पर चलता है वह दो गलतियां कर सकता है। वह पूरा रास्ता तय नहीं करेगा या फिर उसकी शुरुआत नहीं करेगा।

 

* एक प्रज्वलित दीपक से हजारों दीपक प्रज्वलित किए जा सकते हैं, लेकिन फिर भी उसकी रोशनी कम नहीं होती। उसी प्रकार खुशियां बांटने से बढ़ती हैं कम नहीं होती। 

 

* गौतम बुद्ध के अनुसार व्यक्ति को क्रोध के लिए दंड नहीं मिलता अपितु अपने क्रोध से ही सजा मिलती है। 

 

* दूसरों पर संदेह करने की आदत  बुरी है। संदेह करने से व्यक्ति दूसरों से अलग हो जाता है। शक करने से मित्रता में भी फूट पड़ जाती है। 

 

* महात्मा बुद्ध ने व्यक्ति को प्रसन्न रहने का रास्ता बताया है। उनके द्वारा व्यक्ति को भूतकाल में नहीं उलझना चाहिए अौर न ही भविष्य के सपनों में खोना चाहिए। व्यक्ति को वर्तमान में ध्यान देना चाहिए यही प्रसन्न रहने का रास्ता है। 

 

* क्रोधित होने का अर्थ है जलता हुआ कोयला किसी दूसरे पर फेंकना। जो सबसे पहले आप को जी जलाता है

 

* लक्ष्य तक पहुंचने से अधिक महत्वपूर्ण अच्छे से यात्रा करना है। उसी प्रकार हजारों शब्दों से अच्छा वह एक शब्द होता है जो शांति लाता है। 

 

* दुनिया में तीन चीजों को कभी नहीं छिपा सकते- सूर्य, चन्द्रमा और सच।

Advertising