Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान, महादेव की कृपा से बन जाएंगे धनवान

Friday, Mar 08, 2024 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए बहुत खास पर्व है। इस पावन दिन का बहुत ही बेस्रबी से इंतजार रहता है। इस दिन शिव जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से मन की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि के दिन लोग शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय और पूजा-अराधना करते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व होता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन में आने वाली हर परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।


Donation of clothes वस्त्र का दान
महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्र का दान करना चाहिए। इस दिन वस्त्रों का दान करने से जीवन में खुशहाली आने लगती है और घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाती है। साथ ही घर में धन का आगमन होने लगता है।


Donating black sesame seeds काले तिल का दान
महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन तिल का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके दान से ग्रह दोष दूर होते हैं और सभी ग्रह शांत होते हैं।

Donation of raw milk कच्चे दूध का दान
महाशिवरात्रि के दिन कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है।


Ghee donation घी दान
महाशिवरात्रि के दिन घी का दान करने से घर में आने वाला हर संकट टल जाता है और ज्ञान-बुद्धि की प्राप्ति भी होती है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है और धन लाभ मिलता है।

Niyati Bhandari

Advertising