Mahashivratri: यह है विदेशों के प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां महाशिवरात्रि पर भक्तों की लगती है भारी भीड़

Wednesday, Feb 28, 2024 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। भोलेनाथ के भारत में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। भारत में प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंग भगवान शिव को समर्पित हैं। काशी को तो शिव की नगरी कहा जाता है। भगवान शिव की पूजा न सिर्फ भारत में की जाती है बल्कि विदेशों में भी की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन भारत के मंदिरों में ही नहीं विदेशों के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। आइए जानते हैं विदेशों में भगवान शिव के कौन से मंदिर हैं-


Famous Shiva temples in abroad विदेशों में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर
Pashupatinath Temple, Nepal पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। यहां भगवान शिव का सबसे प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। महाशिवरात्रि पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यह मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू में है। माना जाता है कि जो लोग केदारनाथ के दर्शन के बाद सीधा पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करते हैं, उन्हें दोबारा धरती पर जन्म नहीं लेना पड़ता।  

Munneshwaram Sri Lanka मुन्नेश्वरम, श्रीलंका
श्रीलंका भी भारत के पड़ोसी देशों में से एक है। श्रीलंका में भगवान शिव का एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है। श्रीलंका का यह मंदिर रामायण काल का बताया जाता है। माना जाता है कि रावण को मारने के बाद भगवान राम ने इसी मंदिर में ही भगवान शिव की आराधना की थी। महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

Mukti Gupteshwar Temple, Australia मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर,ऑस्ट्रेलिया
भगवान शिव का मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर जो ऑस्ट्रेलिया में हैं। यह मंदिर पूरे देश में बहुत ही प्रसिद्ध हैं। महाशिवरात्रि के दिन यहां भक्तों की भीड़ देखने लायक होती है। यह मंदिर ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में स्थित है। यह मंदिर देखने में बहुत ही सुंदर है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।  


Arulmigu Sriraja Kaliamman Temple, Malaysia अरुल्मिगु श्रीराजा कलियाम्मन मंदिर, मलेशिया
रुल्मिगु श्रीराजा कलियाम्मन मंदिर का निर्माण 1922 में हुआ था। यह मंदिर मलेशिया में स्थित है। यह मंदिर कांच से बना हुआ है, जो इस मंदिर की खासियत है। इस मंदिर की दीवारों में 300000 रुद्राक्ष की मालाएं जुड़ी हुई हैं।

Prambanan Temple, Indonesia प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया
प्रम्बानन मंदिर 8 मंदिरों का एक समूह है, जिसे स्थानीय तौर पर गोपुर के नाम से जाना जाता है। भगवान शिव का यह मशहूर मंदिर इंडोनेशिया में स्थित है। शिव जी के इस मंदिर का निर्माण 850 ईसा पूर्व में हुआ था। इस मंदिर की दीवारों में भगवान विष्णु, हनुमान जी, रामायण काल के चित्र और शिलालेख बने हुए है। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर की सजावट देखने लायक होती है।

 

Niyati Bhandari

Advertising