Mahashivratri 2024: 300 साल बाद शिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ योग, भोले बाबा की कृपा से इन राशियों के कट जाएंगे सब संकट

Tuesday, Feb 27, 2024 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2024: बस कुछ ही दिनों में शिव और शक्ति के मिलन का पावन दिन यानी शिवरात्रि का पर्व आने वाला है। भगवान शिव को समर्पित यह पर्व मनोकामना पूर्ति के लिए बेहद ही खास माना जाता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से इस व्रत को रखता है उसका जीवन जन्म-जन्मांतर के लिए सफल हो जाता है और हर क्षेत्र में उसे सफलता प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार आठ मार्च को ये व्रत रखा जाएगा। मां गौरा और भगवान शिव इस दिन अपने कृपा के द्वार को खोल देते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि शिवरात्रि के दिन बहुत से शुभ संयोगों का निर्माण होना जा रहा है। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर महादेव हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे।



मेष राशि: महाशिवरात्रि के पावन दिन पर मेष राशि के ऊपर भगवान शिव की असीम कृपा करेगी। करियर में मनचाहा लाभ कमाएंगे। नौकरी से जुड़ी अगर कोई समस्या चल रही थी तो वो भी समाप्त होती हुई दिखाई देगी। आय में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जो लोग शादी करना चाहते हैं उनकी भी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। बिजनेस की बात करे तो आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। अगर किसी जगह निवेश किया हुआ था तो वहां से मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है।



मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक इस दिन के बाद बहुत ही लकी फील करेंगे। व्यापार में अपना नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। अगर किसी जगह निवेश किया था तो वहां से मनचाहा लाभ मिलेगा। लम्बे समय से अगर कोई कार्य रुका हुआ था तो बाबा की कृपा से वो पूरा हो जाएगा। बिज़नेस के लिहाज से कोई नई डील साइन कर सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से भी समय खूब बढ़िया रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं उन्हें शादी करने का मौका मिल सकता है।

Tuesday Special: मंगलवार के दिन करें ये काम, हनुमान जी हरेंगे हर संकट

आज का पंचांग- 27 फरवरी, 2024

Mangal Gochar: मंगल मार्च महीने में करेंगे शनि की राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां  

आज का राशिफल 27 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (27th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 27 फरवरी - धड़कने बढ़ रही है वो करीब आ रहा है ख़ुशनसीबी बनके मेरा वो नसीब आ रहा है

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक शिवरात्रि के दौरान काफी खुश रहेंगे। धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। पार्टनरशिप में जो भी काम करेंगे उसमें बहुत लाभ मिलेगा। कर्ज से भी छुटकारा मिलने की सम्भावना है। कोई वाहन या सम्पति खरीदने का प्लान बनाएंगे। भगवान शिव की कृपा से अगर आपकी कहीं पर बात चल रही थी तो वो भी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ भी काफी बेहतर रहने वाली है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

Prachi Sharma

Advertising