Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर लगाएं ये पौधे, भगवान शिव भक्तों की भर देंगे झोली

Saturday, Feb 24, 2024 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2024: शिव भक्तों के लिए सबसे खास दिन महाशिवरात्रि का पर्व बस कुछ दिनों में आने ही वाला है। हर शिव प्रेमी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है। इस दिन हर गली शिवमय हो जाती है। घर-घर से हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और मां गौरा का विवाह हुआ था। महादेव की पूजा-पाठ करने के साथ इस दिन कुछ विशेष पौधें घर लाएं जाए तो जीवन सुखी हो जाता है और भगवान शिव खुश होकर अपने भक्तों की झोली को भर देते हैं। अगर आप भी सरलता के साथ भगवान को खुश करना चाहते हैं तो जानते हैं कौन से हैं वो तीन पौधें जिन्हें महाशिवरात्रि के दिन घर में लाना चाहिए।



Plant Belpatra plant at home घर में लगाएं बेलपत्र का पौधा
बेलपत्र का पौधा महादेव को बहुत ही प्रिय है। जो व्यक्ति इस पेड़ की पूजा करता है उस व्यक्ति से महादेव हमेशा खुश रहते हैं। अगर आप इस दिन घर में इस पौधे को लगाते हैं तो आपके जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। वास्तु के अनुसार बता दें कि बेल पत्र का पेड़ हमेशा उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।



Datura plant धतूरे का पौधा
बेलपत्र की तरह धतूरे का पौधा भी महादेव को बेहद ही प्रिय है। वैसे कहा जाता है कि कांटेदार पौधे को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर आप इसे लगा लेते हैं तो घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसा कहते हैं कि धतूरे का पौधा विपदाओं को काटता है। पौधों को लगाते समय वसरु से जुड़ी दिशाओं को नजरअंदाज न करें। इस पेड़ को हमेशा पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।



Mogra plant मोगरे का पौधा
ज्योतिष शास्त्र में इस पौधे को भी बहुत शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि देवों के देव महादेव के साथ-साथ मां गौरा को भी ये पौधा बहुत प्रिय है। इस दिन अगर इसे लगाया जाए तो मां पार्वती आपके जीवन में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं रहने देती हैं। इसके अलावा ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर हो जाती है।

Prachi Sharma

Advertising