Kundli Tv- इस मंदिर में पीतांबर धोती पहनकर जाते हैं पुरूष

Saturday, Oct 06, 2018 - 04:50 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)

हिंदू धर्म के अनुसार शनि देव सूर्य के पुत्र हैं। कहा जाता है कि अगर शनि की दृष्टि किसी पर पड़ जाए तो वो उसे राजा से रंक और रंक से राजा बना देते हैं। भगवान शनि देव को ग्रहों में सबसे प्रभावशाली माना गया है। वह इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही एक वजह है कि लोग उनकी पूजा में बहुत सावधानी बरतते हैं और उनके प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन उनकी पूजा करते हैं और इनकी प्रतिमा पर तेल अर्पित करते हैं। अभी तक आप सभी ने शनि देव की प्रतिमा में उनके हाथों में धनुष, बाण और त्रिशूल लिए देखा होगा लेकिन आज हम एेसे मंदिर के बारे में आपको बताएंगे जिसमें शनिदेव  बिना किसी हथियार के विराजमान हैं अर्थात यहां इनकी मूर्ति के हाथों में कोई भी हथियार नहीं है -

इस स्थान का नाम है शिंगणापुर शनि मंदिर। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यहां शनिदेव की  5 फुट 9 इंच ऊंची व 1 फुट 6 इंच चौड़ी प्रतिमा है। यह मूर्ति बगैर किसी छत्र या गुंबद के खुले आसमान के नीचे एक संगमरमर के चबूतरे पर विराजित है। चाहे धूप हो, आंधी हो या तूफ़ान हो शनिदेव बिना किसी छत्र या गुंबद के खुले आसमान में खड़े रहते हैं। यहां के लोगों का शनिदेव की शक्ति पर बहुत विश्वास है।


यहां दूर-दूर से लोग माथा टेकने आते हैं। इस मंदिर की अजीब बात यह है कि यहां महिलाओं का शनिदेव की मूर्ति को छूना वर्जित है। महिलाएं दूर से ही शनिदेव के दर्शन करती हैं। शनिदेव की प्रतिमा के पास जाने के लिए पुरुषों को स्नान कर पीतांबर धोती डालना ज़रूरी माना जाता है। 

इस मंदिर की खास बात यह है कि इस गांव में किसी भी घर में दरवाजे और खिड़कियां नहीं हैं। यहां तक कि इस गांव से बाहर जाने के लिए भी कभी किसी ने ताला नहीं लगाया।

इसके बावजूद यहां कभी भी चोरी नहीं हुई। यहां की लोक मान्यता के अनुसार   अगर किसी इंसान से कोई गुनाह करता है तो शनिदेव उन्हें खुद सजा देते हैं।

सालों से है SINUS की शिकायत तो देखें ये वीडियो (देखें Video)

Jyoti

Advertising