Kundli Tv- महालक्ष्मी के ये मंत्र बनाएंगे मालामाल

Friday, Jul 13, 2018 - 01:43 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)



माता लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन की देवी के रुप में जाना जाता है। भगवान विष्णु की पत्नी और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। जीवन में कभी धन से संबंधित परेशानियां आती है तो देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ न कुछ उपाय करते रहते हैं। पुराणों के अनुसार लक्ष्मी जी बेहद चंचल स्वभाव की हैं और एक ही स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं रहती। लक्ष्मी जी की आराधना करने से मनुष्य के जीवन में धन और वैभव की कभी कमी नहीं रहती। 

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर शुक्रवार के दिन धन लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। मां लक्ष्मी के दिव्य और चमत्कारी मंत्रो का भी जाप करने से लाभ मिलता है। आज आपको कुछ मंत्रों के बारे में बताएंगे कि जिससे आपके घर में हो रही पैसों की दिक्कत दूर हो जाएगी।



देवी लक्ष्मी का पूजन करते समय इस मंत्र का जाप करें।
 ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः

ऋणमुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद 
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥




इस लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप करने से रुतबा, पद, पैसा, यश व भौतिक सुख-सुविधाओं में शीघ्र ही बढ़ोतरी होने लगती है।
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥

अगर लाइफ में रोमांस हो रहा है कम तो Friday को करें ये काम (देखें VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising