Maha shivratri Rashi ke anusar puja: महाशिवरात्रि पर राशि के मुताबिक करेंगे पूजा तो होगा जीवन में चमत्कार !

Saturday, Feb 18, 2023 - 09:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2023: ज्योतिष में राशि के मुताबिक महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा-अर्चना करना बेहद आसान है। इससे जीवन में सुख-शांति मिलती है और लोगों की किस्मत जाग जाती है। भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस बार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ मुहूर्त में पड़ रही है। अगर हम महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर अपनी राशि के मुताबिक पूजा करते हैं तो हमारे जीवन की परेशानियां भी छूमंतर होंगी। हमारे जीवन में सुख-समृद्धि दस्तक देगी और धन की वर्षा होगी । दांपत्य जीवन भी बहुत सुखद रहेगा। हमें जीवन में चमत्कारिक सफलताएं मिलेंगी। अगर हम अपनी राशि के मुताबिक भोलेनाथ की पूजा करेंगे तो फिर चमत्कार को भी नमस्कार करेंगे।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Maha shivratri Rashi ke anusar puja: जिनकी राशि मेष है, उन्हें चाहिए कि वे गुलाल से शिव जी की पूजा करें साथ में महाशिवरात्रि के दिन ॐ ममलेश्वाराय नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही भगवान शिव को दूध, दही, धतूरा, लाल रंग का पुष्प चढ़ाएं।

वृषभ राशि के लोग दूध से शिव जी का अभिषेक करें और ॐ नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। अगर हो सके तो स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें। लाल गुलाब, चंदन और कुमकुम चढ़ाएं।



मिथुन राशि के लोग गन्ने के रस से अभिषेक करें और लाल मसूर की दाल गरीबों को दान दें।

कर्क राशि के लोग भगवान शिव का अष्टगंध और हल्दी से अभिषेक करें तो सभी मुरादें भी पूरी होंगी और धन वर्षा भी होगी।

सिंह राशि वालों को चाहिए कि वे शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को केवड़े का पुष्प और बिल्वपत्र अर्पित करें।

कन्या राशि वालों को चाहिए कि वे शिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेव को बेर, धतूरा, भांग व बिल्वपत्र चढ़ाएं।

तुला राशि वालों को चाहिए जल में सात प्रकार के पुष्प डालकर अभिषेक करें।



वृश्चिक राशि वालों को जल में शहद और घी डालकर अभिषेक करना चाहिए।

धनु राशि वालों को चाहिए कि वे चंदन से भगवान शिव का अभिषेक करें और सूखे मेवे का भोग लगाएं।

मकर राशि वालों को चाहिए जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। गरीबों को गेहूं दान दें।

कुम्भ राशि वालों को चाहिए भगवान शिव को भांग अर्पित करें और काले व सफेद तिल से पूजा करें।

मीन राशि वालों को जल में चने की दाल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising