Maha Shivratri- महाशिवरात्रि पर करें ये पूजा, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Thursday, Mar 07, 2024 - 11:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Find yourself if you have Kaal Sarp Dosha and stay alert- बहुत से लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनकी कुंडली में कई शुभ ग्रहों की अच्छी पोजीशन व ग्रहों के कई शुभ योगों के होने के बावजूद उन्हें मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता, संघर्ष करने के बावजूद भी वांछित सफलता नहीं मिलती।  मायूसी रहती है। बनते कार्यों में अड़चन खड़ी हो जाती है। हर वक्त दिमाग पर प्रेशर रहता है। व्यवसाय में बार-बार नुकसान होता है। व्यक्ति कर्ज में डूबने लगता है । उसे बार-बार अपमान सहना पड़ता है। संतान सुख नहीं मिलता या फिर संतान की उन्नति नहीं होती। वै‍वाहिक जीवन अस्त-व्यस्त रहने लगता है या स्वास्थ्य खराब रहने लगता है।

 Effects of Kaal Sarp Dosh- अगर आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं तो हो सकता है कि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष हो और इस दोष ने आपकी खुशियों और मेहनत पर ग्रहण लगा रखा हो। राहु और केतु के संयोग से बनने वाले कालसर्प दोष को ज्योतिष शास्त्र में सबसे अशुभ योगों में से एक माना गया है।

Symptoms and Remedies of Kaal Sarp Yoga- कालसर्प दोष का निर्माण कुंडली में तब बनता है, जब सभी ग्रह राहु और केतु के मध्य आ जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को धन, सेहत, जॉब, बिजनेस और संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Kaal Sarp Dosh Nivaran- किसी व्यक्ति की कुंडली पर एक नजर डालते ही यह पता चल जाता है कि उसकी कुंडली में कौन-कौन से दोष हैं।  क्या उसकी कुंडली में मंगल दोष है । क्या उसकी कुंडली में कालसर्प दोष है या फिर उसकी कुंडली में पितृदोष है। ज्योतिष में अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में दोष जांचने का विधान है तो इन दोषों के निवारण भी हैं।

Mahashivratri Ke Kaal Sarp Dosh Ke Upay- आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि अगर आप की जन्म कुंडली में कालसर्प दोष है और कालसर्प ने आपकी खुशियों पर ग्रहण लगा रखा है तो उससे मुक्ति पाने का सुनहरी मौका 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर आ रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव जी की विशेष पूजा करने से राहु केतु शांत होते हैं।

   

 Shiva Mantras for Maha Shivratri- इस बार 11 मार्च को बृहस्पतिवार यानी गुरुवार के दिन महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ मुहूर्त में पड़ रही है। इस दिन कुंभ राशि में चंद्रमा, सूर्य, शुक्र, बुध ग्रह का संचरण होगा। घनिष्ठा नक्षत्र के कारण इस दिन का महत्व और भी  बढ़ रहा है। कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए सुबह शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं। इसके बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

Puja To Please Lord Shiva- इस दिन नाग-नागिन के जोड़े को शिवलिंग पर अर्पित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा भगवान शिव का दूध के अभिषेक के साथ पूजन करने से भी कालसर्प दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

Powerful Shiva Mantras To Chant On Maha Shivratri- किसी तरह की शारीरिक परेशानी है तो किसी योग्य पंडित से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाना चाहिए। इससे शारीरिक परेशानी समाप्त हो जाती है। इसके अलावा अगर घर में अशांति रहती है तो पंचमुखी रुद्राक्ष की माला लेकर ओम नमः शिवाय का जाप करें।

Can Kaal Sarp Dosha be cured- जिन लोगों की कुंडली में यह अशुभ योग पाया जाता है, उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।  व्यक्ति को गलत चीजों से दूर रहना चाहिए। किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। इससे इस दोष के प्रभाव में वृद्धि होती है। अनैतिक कार्यों को नहीं करना चाहिए। झूठ बोलने की आदत से भी बचना चाहिए। राहु केतु को शुभ बनाने के लिए भगवान शिव और भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

गुरमीत बेदी  
gurmitbedi@gmail.com

 

 

Niyati Bhandari

Advertising