Magh Purnima Ke Upay: ये उपाय देंगे धन का भरपूर सुख

Friday, Feb 26, 2021 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Purnima 2021- 27 फरवरी, 2021 को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। मान्यता है की जो व्यक्ति पूर्णिमा की रात को पूजा करता है। उसके घर-परिवार पर वर्ष भर के लिए धन के देवी-देवता लक्ष्मी और कुबेर मेहरबान रहते हैं। इसके अतिरिक्त इस रोज कुछ खास उपाय कर लेने से बहुत सारे लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं विशेषकर धन संबंधित समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल जाता है।
 

धन का भरपूर सुख प्राप्त करने के लिए तिल के तेल के 14 दीपक शिव मंदिर में जलाएं।

धन संबंधित सभी समस्याओं से निजात प्राप्त करने के लिए वरलक्ष्मी पर 15 कौड़ियां चढ़ाकर तिजोरी में रखें।

कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए वरलक्ष्मी पर चढ़ा चांदी का सिक्का गल्ले में रखें।

वास्तु शास्त्रीयों के अनुसार अगर घर परिवार में लक्ष्मी का आगमन करवाना हो तो घर की सभी दिशाओं का उचित ताल-मेल रखना जरुरी है। घर में नकारात्मक उर्जा का नाश होने के साथ ही धनवर्षा होने लगती है। वास्तु सम्मत घर का वातावरण पवित्र होगा और नकारात्मकता नष्ट होगी। पवित्र वातावरण से ही घर में सुख-समृद्धि और धन का वास होता है।
 

Magh Purnima Shubh Muhurat माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 26 फरवरी, 2021 को दोपहर 03:49 से होगा। इसका समापन 27 फरवरी, 2021 को दोपहर 01:46 पर होगा।
 

Niyati Bhandari

Advertising