Maa vaishno devi: वैष्णो देवी भवन पर हिमपात

Friday, Feb 25, 2022 - 11:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maa vaishno devi: पिछले 2 दिनों से जम्मू-कश्मीर में हुए खराब मौसम के बाद गुरुवार देर शाम वैष्णों देवी भवन पर हल्का हिमपात हुआ। इस दौरान समुचे भवन क्षेत्र में बर्फ की हल्की सफेद चादर देखने को मिली। जिसे देखते हुए श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। 

श्राइन बोर्ड प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। आपको बता दें की इससे पहले बुधवार को खराब मौसम के चलते श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण बैटरी कार सेवा व रोप वे सेवा लगभग प्रभावित रही। आज का दिन मौसम में सुधार होने के बाद भी कुछ सेवाओं को श्रद्धालुओं के लिए बहाल कर दिया गया है।

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising