Chaitra Navratri 2021: महागौरी देंगी अपार संपदा और सौंदर्य का वरदान

Tuesday, Apr 20, 2021 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Navratri Day 8: नवरात्रि का अष्टम दिन नवदुर्गा के आठवें रुप महागौरी को समर्पित है।  महागौरी की आभा श्वेत एवं चमत्कार है। मां के इस रुप की अराधना करने से व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य और सुंदर काया की प्राप्ति होती है। इनका वाहन वृषभ है। जो की परिश्रम से धन अर्जन करने और यश व कीर्ति का चिन्ह है। मां गौरी के इस रुप में चन्द्र समान तेज व सौम्यता झलकती है। भगवान शिव ने महागौरी को सदा सुंदर और गौर वर्ण का वरदान दिया है। वृषभ राशि वालों को महागौरी की पूजा अधिक फल देती है। इस राशि में चन्द्रमा उच्च का होता है। ऐसे लोग अधिक सुंदर व धनवान होते हैं। जिन लोगों की भी धन संबंधित परेशानियां हैं या रुपवान बनने के चाहवान हैं। उन्हें महागौरी की इस विधि से अराधना करनी चाहिए। 

Mata mahagauri ki pooja vidhi- सफेद पुष्पों, दूध और दूध से बने मिष्ठान, सफेद मक्खन से महागौरी को प्रसन्न करें। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है। 

मां के इस मंत्र का जाप करने से आपके न सिर्फ इस जन्म के बल्कि पूर्व जन्म के पाप भी कट जाते हैं। पुण्य संचित होकर इस जन्म में हर प्रकार का सुख मिलता है। इस मंत्र का अधिक से अधिक जाप उत्तर दिशा में बैठकर महागौरी का ध्यान करते हुए सफेद आसन पर बैठकर करें। 

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।। 

घर की नॉर्थ वैस्ट की डायरेक्शन में महागौरी का चित्र लगाने से पैसा और सुंदरता का वरदान मिलता है। 

घर के ब्रह्म स्थान स्थान में नंदी जी का चित्र रखने से घर से हर प्रकार के दुख, क्लेश और दरिद्रता दूर होती है।

मुख्यद्वार पर चंदन का लेप करने से धन वर्षा होने लगती है। 

ईशान कोण में शुद्ध देसी घी का दीपक लगाएं। 

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising