यहां महादेव को चढ़ाई जाती है सिगरेट, वजह जान रह जाएंगे दंग

Tuesday, Jul 09, 2019 - 02:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहा जाता है भारत देश में विचित्र चीज़ों का तो जैसे भंडार है। यहां आए दिन कोई न कोई ऐसी जगह या चीज़ की खोज होती है जो बहुत ही रहस्यभरी होती है। आज हम आपको ऐसे ही धार्मिक स्थान के बारे में बताने वाले हैं जिससे जुड़ी एक ऐसी बात है जिसे जानकर आपकी हैरानी कोई सीमा नहीं रहेगी। जी हां, भोलेनाथ का यह मंदिर अपनी इसी विशेषता व अद्भुत मान्यता के चलते देश ही नहीं विदेशों तक अपनी प्रसिद्धि के झंडे लहरा चुका है। तो आइए आके सस्पेंस को और न बढ़ाते हुए बताएं महादेव के इस मंदिर के बारे में-

जिस मंदिर की हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के अर्की सोलन जिले में स्थित है जिसे लुटरू महादेव के नाम से जाना जाता है। यहां प्रचलित मान्यता के अनुसार इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर सिगरेट अर्पित की जाती है। हैरानीजनक बात तो यह है कि जब भक्तों द्वारा सिगरेट चढ़ाई जाती है तो वह अपने आप सुलगने लगती है और उसमें से धुआं निकलने लगता है। इस नज़ारे को देखने के बाद यहां के लोगों का मानना है कि स्वयं शिव जी यहां सिगरेट पीते हैं। इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। लुटरू माहदेव मंदिर में शिवलिंग में कई जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं। इन्हीं गड्ढों में श्रद्धालु सिगरेट फंसा देते हैं।

माना जाता है बाघल रियासत के राजा ने 1621 में इस मंदिर का निर्माण करवाया  था। प्रचलित मान्यताओं व किंवदंतियों के अनुसार भगवान शिव ने सपने में एक दिन बाघल रियासत के राजा को दर्शन दिए और मंदिर निर्माण करने को कहा। जिसके बाद राजा ने इस मंदिर का निर्माण करवाया।

Jyoti

Advertising