चन्द्र ग्रहण: देश-विदेश और आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Monday, Aug 07, 2017 - 06:49 AM (IST)

आज रात लगने वाला ग्रहण मेष राशि वालों को रोग कष्ट, वृष राशि वालों को संतान संबंधी गुप्त चिंता, मिथुन राशि वालों को लाभप्रद, कर्क राशि वालों के पति-पत्नी को कष्ट, सिंह राशि वालों को रोग, कष्ट, भय, कन्या राशि वालों को-मान हानि अपव्यय, तुला राशि वालों के लिए कार्य सिद्धि एवं वृष राशि के जातकों को धन लाभ, धनु राशि वालों को धन हानि, मकर वालों को विशेष कष्टप्रद दुर्घटना, शरीर कष्ट, कुंभ राशि वालों को धन हानि तथा मीन राशि वालों को धन लाभ वाला होगा। 


कश्मीर-चीन ईराक, सीरिया, ईरान, अफगानिस्तान, अरब एवं मुस्लिम देशों में उन्माद एवं युद्ध भय के मध्य जन हानि, असामयिक वर्षा, अग्रि कांड, उपद्रव, युद्धमय स्थिति, प्रजा को रोग, वर्षा से हानि, मूल्यों में वृद्धि संभावित है परंतु गुरु की चंद्र पर दृष्टि से अनिष्ट फलों में न्यूनता आएगी। 


भारत में इसके प्रभाव से अधिक वर्षा, बाढ़, भूस्खलन आदि से फलों को नुक्सान, राजनीति में उथल-पुथल, सीमा पर तनाव, पूर्व क्षेत्रीय सीमाओं पर युद्ध की आशंका है। ग्रहण काल में मकर राशि वाले अथवा उपरोक्त प्रभाव वाली राशियों के जातक इस ग्रहण के मोक्ष काल उपरांत 3 सूखे नारियल व सतनाजा नीले कपड़े में बांधकर दान दें या जलप्रवाह करें। ग्रहण के अंतर्गत राहू मंत्र अथवा गायत्री का जाप करना चाहिए। 
 

Advertising