Kundli Tv- आ रहा है सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, किन राशियों पर बरसाएगा अपना कहर

Tuesday, Jul 24, 2018 - 05:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हिन्दू धर्म में ग्रहण के प्रभाव को शुभ नहीं माना जाता है फिर चाहे वो सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण। 27 जुलाई गुरु पूर्णिमा की रात को इस सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषों की मानें तो ये इस चंद्र ग्रहण में चांद का नज़ारा कुछ अलग ही देखने को मिलेगा। ग्रह गोचर के अनुसार, ये ग्रहण सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से अपना प्रभाव दिखाएगा। तो आईए जानते हैं कि साल का ये सबसे दुर्लभ चंद्रगहण किस राशि पर कैसा असर डालेगा।  


बता दें कि 15 जून, 2011 के बाद ये पहला केंद्रीय चंद्र ग्रहण होगा और सन 2018 का पहला चंद्रग्रहण जनवरी में आया था। ज्योतिष के जाने मानें आचार्य कमलनंदलाल के अनुसार शताब्दी का यह सबसे बड़ा ग्रहण 27 जुलाई 2018 की रात 11:54 से लेकर 28 जुलाई की अल सुबह 3:48 मिनट तक रहेगा। यानि लगभग 4 घंटे तक इस ग्रहण का प्रभाव रहेगा। 


इसके अलावा आपको बता दें कि सूतक 27 जुलाई को दोपहर 12:27 से शुरू होकर 28 जुलाई को 3:48 पर खत्म होगा।


आईए अब जानते हैं कि राशियों पर इसका असर कैसा रहेगा-


मेष- ज्योतिष विज्ञानियों के अनुसार इस राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत शुभ रहेगा। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को कई नए अवसर मिलेंगे और धन लाभ के के चाॅसेस भी बढ़ सकते हैं।।


वृष- इस राशि को जातकों का ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत फलदायी माना जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में कई नए अवसर मिल सकते हैं।


मिथुन- इस राशि वालों के लिए एक्सट्रा कमाई के साधन बनेंगे। लेकिन सेहत के मामले में इनके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है।


कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अपने साथ कुछ दुख के समाचार ला सकता है क्योंकि इस राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा का ही ग्रहण लग रहा है। जिसके चलते काफ़ी परेशानी सामने आ सकती है।


सिंह राशि- सिंह राशि के लिए चंद्र ग्रहण मिला-जुला रहने वाला होगा। अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। लेकिन वहीं परिवार में तनाव के बढ़ने के आसार भी प्रबल लग रहे हैं। 


कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को भी चंद्र ग्रहण कोई विशेष लाभ नहीं देगा। शिव की उपासना करना शुभ रहेगा।


तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण व्यापार में लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस में आपको आने वाले समय में लाभ हो सकता है। 


वृश्चिक राशि- इस का स्वामी मंगल है। ग्रहण का असर मिला जुला रहने वाला रहेगा। आगे आने वाले समय में आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।
 

धनु राशि- पैसे से जुड़ी तमाम तरह परेशानियां आपको घेर सकती है। परिवार में घर के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है।


मकर राशि- इस राशि पर चंद्र ग्रहण का सबसे बुरा असर देखने को मिलेगा। क्योंकि चंद्र ग्रहण मकर राशि में हो रहा है। पैसा का नुकसान और मानसिक तनाव पैदा हो सकता है।


कुंभ राशि- इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक समस्या से सामना हो सकता है। 


मीन राशि- इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का कोई विशेष असर नहीं रहने वाला है। हालांकि सेहत के मामले में इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है।
बिल्कुल न खरीदें ऐसी ज़मीन, वरना (देखें Video)

Jyoti

Advertising