Lunar Eclipse July 2020: चंद्र ग्रहण आपकी राशि पर डालेगा कुछ ऐसा प्रभाव

Saturday, Jul 04, 2020 - 06:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan Impact: इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। वैसे तो ग्रहण लगना एक सामान्य खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो हर ग्रहण इंसान की जिंदगी के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी असर डालता है। ज्योतिष में कई विलक्षण संयोग बनते हैं। कुछ शुभ होते हैं और कुछ हमें भविष्य के प्रति सचेत करते हैं। ऐसा ही संयोग इस बार के चंद्र ग्रहण के साथ भी है। 30 दिन के भीतर यह तीसरा ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इतनी कम अवधि में तीन ग्रहण लगना ज्यादा शुभ नहीं माना जाता। जब ऐसा होता है तब प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि होती है और कई देशों के बीच आपसी तनाव भी बढ़ता है। ग्रहणों के इस कंबीनेशन से विभिन्न राशियों भी प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ रहते हैं जबकि कुछ राशियों के लिए नकारात्मक असर डालते हैं। अगर हम राशियों पर इस ग्रहण के प्रभाव की बात करें तो-

कर्क, तुला व कुंभ राशि वालों के लिए तो यह ग्रहण बहुत शुभ रहने वाला है। कर्क राशि वालों के सुखों में वृद्धि होगी जबकि तुला व कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा।

मेष राशि वालों को अपने मान-सम्मान के प्रति सजग रहना होगा ।

वृषभ राशि वालों को किसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वालों को स्त्री पक्ष से चिंता हो सकती है।

सिंह राशि वालों को भी उधेड़बुन लगी रहेगी।

कन्या राशि वालों को मानसिक क्लेश हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों को कोई न कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

यह ग्रहण ही धनु राशि में लग रहा है इसलिए इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ग्रहण के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। माता को कष्ट हो सकता है और मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए धनु राशि वालों को ॐ नमो शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।

मकर राशि वालों को धन हानि हो सकती है जबकि मीन राशि वालों के सुखों में कमी आएगी ।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising