Lucky Zodiac Signs for Bahula Chaturthi : इन 4 राशियों के लिए वरदान बनेगी बहुला चतुर्थी! धन-सुख और सफलता के खुलेंगे द्वार
punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 01:40 PM (IST)
Lucky Zodiac Signs for Bahula Chaturthi : बहुला चतुर्थी का पर्व धार्मिक दृष्टि से बहुत खास और कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन भगावान गणेश, श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा की जाती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बहुला चतुर्थी पर ग्रहों की स्थिति और शुभ योगों की निर्माण हो रही है। इसके प्रभाव से वैसे तो सारी राशियों को लाभ होने वाला है। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं, जिन्हें इस बहुला चतुर्थी पर मनचाहा लाभ और भाग्य का पूरा साथ मिलेगी। साथ ही लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरे होते हुआ नजर आएंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
वृषभ राशि
बहुला चतुर्थी आपके लिए अपार सुख-समृद्धि लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। यदि कोई व्यावसायिक योजना लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह अब गति पकड़ेगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
ग्रहों की अनुकूल स्थिति से सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। जो जातक नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ है। आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर भगवान श्री कृष्ण और गणेश जी की विशेष कृपा रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश के लिहाज से यह समय आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। दांपत्य जीवन में चली आ रही अनबन समाप्त होगी और घर में शांति का माहौल रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और हर काम में सफलता के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह अवधि अत्यंत फलदायी रहेगी। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
