lucky plants for zodiac signs: कामना सिद्धि के लिए राशि अनुसार लगाएं पेड़-पौधे

Saturday, Jun 10, 2023 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

lucky plants for zodiac signs: हमारी धर्म-संस्कृति में वृक्षों को देवता स्वरूप माना गया है। मनुस्मृति के अनुसार वृक्ष योनि पूर्व जन्मों के कर्मों के फलस्वरूप मानी गई है। परमात्मा द्वारा वृक्षों का सृजन परोपकार एवं जनकल्याण के लिए किया गया। ज्योतिष शास्त्र में भी वृक्षों के पूजन करने का विधान बताया गया है। इसके अलावा यदि राशि के अनुसार पौधों का रोपण किया जाए तो निश्चित ही लाभ प्राप्त होता है। पौधों को कभी भी लगाया जा सकता है लेकिन यदि कोई विशेष प्रसंग पर पौधों को राशि के अनुसार लगाया जाए तो निश्चित ही लाभ प्राप्त होता है। इससे घर का वातावरण भी सुखमय बनने लगता है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Trees according to zodiac signs राशि के अनुसार लगाएं पौधे
मेष : मनी प्लांट, रातरानी, अशोक।
वृषभ : दूर्वा, तुलसी, अमरूद।
मिथुन : चम्पा, केला, तुलसी
कर्क : अशोक, चांदनी, गुलाब
सिंह : तुलसी, रातरानी।
कन्या : तुलसी, मनी प्लांट, अमरबेल।
तुला : दूर्वा, तुलसी, चांदनी, गुलाब या अमरूद।
वृश्चिक : मीठी नीम, अमरबेल, केला, अशोक।
धनु : केला, तुलसी, नाग चंपा।
मकर : तुलसी, गेंदा, मोगरा, मरवा
कुंभ : रातरानी, गिलोय, तुलसी या दूर्वा
मीन : केला, तुलसी, अशोक,मीठा नीम, अमरूद

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए : तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष लगाएं।

आरोग्य प्राप्ति के लिए : ब्रह्मी पलाश, अर्जुन ,आंवला, सूरजमुखी, तुलसी लगाएं।

सौभाग्य के लिए : अशोक, अर्जुन, नारियल, बड (वट) का वृक्ष लगाएं।

संतान प्राप्ति के लिए : पीपल, नीम, बिल्व, नागकेसर, गुडहल, अश्वगंधा को लगाएं।

मेधा वृद्धि प्राप्ति के लिए : आकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्रह्मी, तुलसी लगाएं।

सुख के लिए : नीम, कदम्ब जैसे छायादार वृक्ष लगाने से लाभ होगा।

आनंद प्राप्ति के लिए : हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब लगाएं।

Niyati Bhandari

Advertising