Loveology: इस हफ्ते क्या रंग लाएगी आपकी Love Life

Monday, Apr 15, 2019 - 09:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
लवोलॉजी में पंडित कमल नंदलाल आपको बताने जा रहे हैं लव होरोस्कोप। इस वीक ( सोमवार 15.04.19 से रविवार 21.04.19 ) लव के देव वीनस और मन के स्वामी मून के बीच समसप्तक योग बन रहा है। ऐसे में अप्रैल महीने का यह तीसरा वीक आपके लव के लिहाज से बहुत कन्फ्यूजिंग रह सकता है पर इसी वीक वीनस अपनी राशि भी बदल रहे हैं तो जान लीजिए कैसा रहेगा आपके लव रिलेशनशिप के लिए ये वीक। बढ़ेगा रोमांस या होंगे झगड़े। लवोलॉजी में जानिए, आपकी लव लाइफ में क्या इफेक्ट ला रहे हैं आपके स्टार्स-

मेष: वीक स्टार्ट आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं रहेगा। किसी गलत संबंध को उभरने का कोई मौका न दें। जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा। रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। वीक मिड व एंड रिलेशनशिप के लिए कुछ बेहतर है। 
लकी इन लव: 
लकी नंबर-
4
लकी कलर- नीला
लकी डायरेक्शन- साउथ-वेस्ट
मंगलसूत्र के अलावा ये चीज़ पहनकर भी पत्नी कर सकती है अपने पति की रक्षा (VIDEO)
वृष: लव रिलेशनशिप को लेकर ये वीक कॉम्प्लिकेटेड रह सकता है। लव लाइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव आने के योग है। वीक स्टार्ट ही लड़ाई-झगड़ों से होगा। बेहतर है कुछ समय के लिए चुप रहें। वीक एंड तक सभी प्रॉब्लम्स खत्म हो सकती हैं।
लकी इन लव:
लकी नंबर-
1
लकी कलर- मेहरून
लकी डायरेक्शन- साउथ-ईस्ट

म‌िथुन: इस वीक आपका लवर हर काम में आपका साथ देगा। अपना मूड खराब न करें। आपका लवर हर स्थिति में आपके साथ है। आपका लवर बहुत समझदार है। इस वीक मिलने का प्लान बनेगा पर अचानक ही प्लान कैंसिल हो जाएगा।
लकी इन लव: 
लकी नंबर-
9
लकी कलर- नारंगी
लकी डायरेक्शन- साउथ

कर्क: इस वीक लव बर्ड्स को हेल्थ पर ध्यान देने की ज़रूरत है। खाने-पीने का ध्यान रखें और खुद को हाइड्रेटेड रखें। आप अपने लवर पर किसी बात को लेकर एक्स्ट्रा प्रेशर बना सकते हैं जिससे आपका लवर खुद को हेल्पलेस समझने लग सकता है।
लकी इन लव: 
लकी नंबर-
6
लकी कलर- गुलाबी
लकी डायरेक्शन- साउथ-ईस्ट।

स‌िंह: इस वीक लव बर्ड्स एक-दूसरे की बात को अहमियत दें। वीक स्टार्ट ठीक-ठाक रहेगा पर लवर को ज्यादा टाइम नहीं दे पाएंगे। वीक मिड लवर की शिकायत दूर करने के लिए आप उनके साथ रहेंगे क्योंकि वीक एंड पर आप बाहर जा सकते हैं।
लकी इन लव:
लकी नंबर-
5
लकी कलर- हरा
लकी डायरेक्शन- नॉर्थ

कन्‍या: लवर की पर्सनल लाइफ में अत्यधिक दखलंदाजी ठीक नहीं है। लवर पर पूरा भरोसा रखें। वीक स्टार्ट लव लाइफ के लिए ठीक नहीं है। वीक मिड कुछ सुधार लेकर आ सकता है। वीक एंड में आप ऑफिस के कामों में ज्यादा बिजी रह सकते हैं। 
लकी इन लव: 
लकी नंबर-
9
लकी कलर- नारंगी
लकी डायरेक्शन- साउथ

तुला: वीक स्टार्ट में आपके रिलेशनशिप की स्टार्टिंग बहुत अच्छी होगी, पर बाद में कुछ परेशानी आ सकती है। आप व्यावहारिकता पर ध्यान दें। वीक मिड लव लाइफ के लिए सहज नहीं कहा जा सकता है व यही बात वीक एंड में भी देखी जा सकती है। 
लकी इन लव: 
लकी नंबर-
1
लकी कलर- मेहरून
लकी डायरेक्शन- साउथ-ईस्ट।

वृश्चिक: ऑलमोस्ट पूरा वीक लव लाइफ के लिए अच्छा है। लवर की फाइनेंशियल हेल्प कर सकते हैं। रिलेशनशिप में पहले से अधिक मजबूती आएगी। मैरिज प्रपोज़ल देने के लिए वीक एंड ठीक रहेगा पर वीक एंड में कुछ अड़चने भी आ सकती हैं।
लकी इन लव: 
लकी नंबर-
4
लकी कलर- नीला
लकी डायरेक्शन- साउथ-वेस्ट

धनु: लव रिलेशन के नज़रिए से ये वीक ठीक नहीं है। लव लाइफ बोरियत में आ सकती है। प्रोफेशनल मोटर्स के कारण रिलेशन के लिए टाइम नहीं निकाल पाएंगे। वीक एंड प्रतिकूल रह सकता है इसलिए लव बर्ड्स एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें।
लकी इन लव:
लकी नंबर-
3
लकी कलर- पीला
लकी डायरेक्शन- नॉर्थ
इन लाल चूड़ियों की खनक, कैसे लाएगी married life में प्रेम की झनकार ? (VIDEO)
मकर: लव लाइफ में सब कुछ अच्छा चलेगा पर आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। सारी परेशानियों को भूलकर लवर के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। ये पूरा वीक अपने लवर के साथ आनंद लें। इस हफ़्ते आप कुछ समय अपने लिए भी निकालें।
लकी इन लव: 
लकी नंबर-
7
लकी कलर- ग्रे
लकी डायरेक्शन- नॉर्थ-ईस्ट

कुंभ: ये वीक लव बर्ड्स के लिए लव लाइफ के लिहाज से बहुत एक्साइटिंग रह सकता है। इस वीक आप ढेर सारी बातें लवर के साथ शेयर कर सकते हैं। आपके पास रोमांटिक बातों का भंडार भरा पड़ा है। शर्मीलापन छोड़कर लवर के साथ खो जाएं।
लकी इन लव:
लकी नंबर- 7
लकी कलर- ग्रे
लकी डायरेक्शन- नॉर्थ-ईस्ट
 

मीन: लव रिलेशन के लिहाज से वीक स्टार्ट आपके विपरीत रहेगा। किसी दूसरे रिश्ते की तरफ ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा। वीक एंड में परेशानी सुलझती नज़र आएगी। जिद को एक तरफ रखकर रिलेशनशिप में फिर से मिठास लाने की कोशिश करें। 
लकी इन लव: 
लकी नंबर-
3
लकी कलर- पीला
लकी डायरेक्शन- नॉर्थ

आचार्य कमल नंद लाल
kamal.nandlal@gmail.com


ज्योतिष के अनुसार इन जगहों पर मनाएं honeymoon, married life में कभी नहीं आएगी परेशानी (VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising