Loveology: फाल्गुन का ये हफ्ता, किन राशियों पर बरसाएगा प्यार की बौछार

Monday, Mar 11, 2019 - 10:48 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

मार्च का यह वीक प्यार के मामले में थोड़ा अटपटा रह सकता है। यूथ पर प्रोफैशनल तौर पर मार्च एंडिंग का प्रैशर है। वहीं, दूसरी ओर लव के देव वीनस चंद्रमा के नक्षत्र श्रावण में हैं और चंद्रमा कालचक्र की पहली राशि मेष में मंगल के साथ है। ऐसे में प्यार कब परवान चढ़ जाए ये बहुत अनिश्चित है। ऐसे में यूथ को सलाह दी जाती है कि वे अपनी भावनाओं पर काबू रखें।


मेष- वीक स्टार्ट में अपने अंदर एनर्जी की कमी महसूस करेंगे। आप लव लाइफ को भी ढीला-ढाला सा ही छोड़ देंगे। आपका लवर आप पर हावी रहकर दबाव बनाएगा जिससे आपका विश्वास डगमगा सकता है। बिना दबे लवर से खुलकर बात करें।
नैचुरल अलाई- सिंह
नैचुरल एनिमी  - कन्या
लकी नंबर : 9
लकी कलर : रेड


वृष- लव लाइफ को नजरअंदाज न करें। आप लवर को टाइम नहीं दे पा रहे हैं। आप प्रोफैशन में बहुत बिजी हो गए हैं। आपका लवर इससे नाराज है। आप दोनों ही अपनी जगह ठीक हैं। गिले-शिकवों के बाद आपकी लव लाइफ पटरी पर आ जाएगी।
नैचुरल अलाई- कन्या
नैचुरल एनिमी - तुला
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ग्रीन

Monday का ये 1 उपाय करेगा 12 परेशानियों का खात्मा !


मिथुन- इस वीक आप खुद को हतोत्साहित पा सकते हैं। कुछ सुधार की जरूरत आपको लव रिलेशन में लग सकती है। इससे आप दोनों पहले से अधिक करीब आएंगे और एक-दूसरे की कद्र भी करेंगे। इस वीक को बहुत अच्छा कहने में कुछ संदेह है।
नैचुरल अलाई- तुला
नैचुरल एनिमी - वृश्चिक
लकी नंबर :
लकी कलर : नीला


कर्क- इस वीक आपके पास्ट लवर से रास्ते में आपका टकराव हो सकता है। आप पुरानी यादों को ताजा कर भावुक हो सकते हैं। अगर आप प्रैजैंट में किसी रिलेशन में हैं तो ये मुलाकात भारी भी पड़ सकती है। पास्ट को लेकर ज्यादा भावुक न हों।
नैचुरल अलाई- वृश्चिक
नैचुरल एनिमी - धनु
लकी नंबर :
लकी कलर : मेहरून


सिंह- इस वीक लव का ग्राफ काफी ज्यादा ऊपर-नीचे होता रहेगा। आपका लवर आपके एटीच्यूड को समझ नहीं पा रहा है। अपनी परेशानी लवर के साथ शेयर करें कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा। वीक एंड में आपके प्रेम की बगिया महक सकती है।
नैचुरल अलाई- धनु
नैचुरल एनिमी - मकर
लकी नंबर : 9
लकी कलर : नारंगी


कन्या- इस वीक आपके लव रिलेशनशिप में बढ़ौतरी हो सकती है। फाइनैंशियल रूप से लवर आपके लिए हैल्पफुल भी सिद्ध होगा। आप दोनों के पास मिलने का टाइम कम ही होगा पर आप मोबाइल पर अपनी बात को एक-दूसरे तक पहुंचा ही देंगे।
नैचुरल अलाई- मकर
नैचुरल एनिमी - कुंभ
लकी नंबर : 4
लकी कलर : नीला


तुला- वीक स्टार्ट ठीक रहेगा पर अचानक से आपके एटीच्यूड में बदलाव आएगा जिससे आपका लवर परेशान होगा। आप लवर को किए वादे को भी भूल जाएंगे पर वीक मिड में आपको भूल का अहसास होगा और उसे सुधारने की कोशिश भी करेंगे।
नैचुरल अलाई- कुंभ
नैचुरल एनिमी - मीन
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ग्रीन


वृश्चिक- इस वीक आपकी ट्रेन लव की पटरी पर अचानक से रुकने की संभावना है। अचानक हुई इस रुकावट का कारण आपको समझ नहीं आएगा। कोई पास्ट रिलेशन आपकी इस रुकावट का कारण बन सकता है। वैसे यह वीक मिला-जुला ही रहेगा। 
नैचुरल अलाई- मीन
नैचुरल एनिमी - मेष
लकी नंबर : 19
लकी कलर : रैड


धनु- लव लाइफ को छोड़ आप दूसरों की लाइफ में सलाह देते नजर आ सकते हैं। कहीं ऐसा न हो कि दूसरों के लव के चक्कर में आपको मुंह की खानी पड़े। आपके फ्रैंड ने तो आपसे दिल की बात कह दी है पर आप कब प्रपोजल का जवाब दे पाएंगे।
नैचुरल अलाई- मेष
नैचुरल एनिमी - वृष
लकी नंबर : 2
लकी कलर : सफेद


मकर- लव लाइफ के लिए वीक स्टार्ट ठीक रहेगा। कपल्स छिपते-छिपाते कहीं मिलने का प्लान करेंगे। इस वीक लवर के लिए कोई गिफ्ट खरीदने का मन बना सकते हैं। डेटिंग पर लवर से की गई खास बातें आपके रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं। 
नैचुरल अलाई- वृष
नैचुरल एनिमी - मिथुन
लकी नंबर : 7
लकी कलर : ग्रे


कुंभ- इस वीक अपना ध्यान अन्य कामों की ओर भी लगाने का प्रयास करें। कामकाज करना भी जरूरी है क्योंकि उसके बिना तो लव रिलेशन भी धरे रह जाएंगे। लवर के साथ कुछ टाइम बिताना चाहते हैं तो अपनी सीमा तय करके ही आगे बढ़ें।
नैचुरल अलाई- मिथुन
नैचुरल एनिमी - कर्क
लकी नंबर : 7
लकी कलर : ग्रे


मीन- अपने इमोशन को भुनाने की बजाय आप आपसी सामंजस्य पर जोर दें कि कैसे लव लाइफ को सुखमय बनाया जाए। इमोशनल होकर लवर को ठगने का प्रयास न करें। गलत शब्दों का यूज न करें। कम बोलना ही आपके लिए उचित रहेगा।
नैचुरल अलाई- कर्क
नैचुरल एनिमी - सिंह
लकी नंबर : 2
लकी कलर : सफेद

आचार्य कमल नंद लाल
kamal.nandlal@gmail.com

मोदी पर 2019 की सबसे सटीक भविष्यवाणी !

 

Niyati Bhandari

Advertising