लव राशिफल 17 सितंबर- आंखों की गुस्ताखियां माफ हो

Sunday, Sep 17, 2023 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्यार की बहारें खुद ब खुद आपके पास चलकर आएंगी। मनचाहे रोमांस के लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। सिंगल की शादी की बात चलेगी।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) रोमांस को लेकर जरूरत से अधिक एक्साइटिड रहेंगे लेकिन साथी का ठंडापन मूड ऑफ कर देगा। सिंगल अपने लिए पार्टनर की खोज जारी रखेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस राशि के प्यार-मोहब्बत से संबंधित सितारे बहुत बुलंद रहेंगे। हर एज ग्रुप को उसकी इच्छा के अनुसार लव लाइफ को एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जिनके विवाहेत्तर संबंध चल रहे हैं, आज उनकी पोल खुल सकती है। अन्य अपने प्यार के साथ खुशनुमा वक्त व्यतीत करेंगे। सिंगल की लव लाइफ शुरू होगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज सिंगल को कोई ऐसा मिलेगा जिससे पहली नजर में प्यार हो जाएगा। अन्य अपनी लव लाइफ को हसीन बनाने के लिए सोशल नेटवर्किंग का सहारा लेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज एक्स से मुलाकात मीठा दर्द देगी। लव लाइफ में प्यार की गर्माहट दोनों को मदहोश करके रखेगी। सिंगल घरवालों से अपने रिश्ते की बात करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रपोज करने के लिए आज का दिन उत्तम है। लव लाइफ में अपने से अधिक साथी की संतुष्टि का ध्यान रखने से उनका झुकाव आपकी तरफ बढ़ेगा। सिंगल अकेलेपन को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी का प्यार करने का अंदाज खूब भाएगा। दोनों भविष्य को लेकर हसीन लम्हें सजाएंगे। सिंगल को क्रश से प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। जिससे वो खुद को सातवें आसमान की सैर करता पाएंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी के साथ बेड शेयर करने का मन न होते हुए भी उनकी इच्छाओं को सम्मान करना पड़ेगा। अकेलापन महसूस होगा। सिंगल का मन भटकता रहेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज सिंगल को बड़े घर से शादी का प्रस्ताव आएगा लेकिन वो हां और न के बीच में खुद को फसा हुआ पाएंगे। लव लाइफ को लेकर रोमांस अपने पूरे जोरों पर रहेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज डेटिंग एप्स से प्रभावित होकर मौज-मस्ती करेंगे। खुद को एक नई खूबसूरत दुनिया में आया महसूस करेंगे। तन और मन को सुकून मिलेगा। भविष्य में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। पुराने प्यारे पल याद कर दोनों को खुशी का एहसास होगा। सिंगल गलत कामों से खुद को बचाकर रखेंगे।

 

Niyati Bhandari

Advertising