लव राशिफल 17 जून- मस्त नजरों से अल्ला बचाए

Friday, Jun 17, 2022 - 08:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म केे साथ 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर की अदाएं देख होश उड़ेंगे, रात रंगीन रहेगी। रिश्ते की गर्माहट  सुखद एहसास महसूस कराएगी। सिंगल के डबल होने के पूरे चांस हैं।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आपको लव लाइफ में रोमांस को बढ़ाने की जरूरत फील होगी। साथी कुछ नए और इंटरेस्टिंग अंदाज से सरप्राइज देंगे। सिंगल फिलहाल इंटरनेट पर सर्चिंग कर टाइम पास करेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) कपल्स रोमांस का भरपूर आनंद लेंगे। कुंवारों के लिए खुशियों की बहारें छाएंगी, कई रिश्ते आने के योग हैं। लव बर्ड्स रिश्ते में मजबूती लाने के लिए साथी पर विश्वास बनाए रखेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपसे अपने दिल की बात शेयर करेंगे, दबे एहसास जागेंगे। सिंगल किसी के प्यार के जाल में फंस सकते हैं। मैरिड कपल्स की लव लाइफ में थोड़ी समस्या आ सकती है।
 
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज प्रेमी कोई गुड न्यूज़ सुनाएंगे, जिससे आपका जीवन बदल सकता है। लव लाइफ में कुछ नई बात बनेगी। सिंगल के जीवन में किसी नए इंसान की एंट्री होगी।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज ऑफिस में किसी के साथ आंखें चार होंगी। तन और मन में प्यार का तूफान आएगा। कुंवारों को मनचाहा साथी मिलेगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) सिंगल की लाइफ में पुराना प्यार दोबारा एंट्री लेगा, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। कप्लस आज इंटिमेसी के मजे लेंगे। मौज-मस्ती भरे दिन-रात व्यतीत होंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) साथी से मनचाहा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप खुद को फिजिकली स्ट्रांग महसूस करेंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी। सिंगल के प्रपोज़ करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ रोमांटिक मोड़ लेगी। आप अपने सारे काम छोड़कर साथी के साथ प्यार का मजा लेंगे। सिंगल के लिए आज समय अच्छा नहीं है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) कपल्स के लिए मनमुटाव को खत्म करने के लिए यह समय खास है, साथी के साथ हर सुख-दुख सांझा करेंगे। अपने प्यार का पार्टनर को एहसास करवाएंगे। सिंगल आगे बढ़ेंगे, नई शुरुआत करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) कपल्स खूबसूरत पलों को एंजॉय करेंगे। एक दूसरे को पहले से बेहतर समझने लेगेंगे। सिंगल के सपनों में आकर कोई उनकी रातों की नींद उड़ा सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्यार में थोड़ी तकरार हो सकती है, फालतू बहस से बचें। लव बर्ड्स की लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कुंवारों को मैरिज प्रपोजल आएंगे और रिश्ता भी पक्का होगा तो शादी की तैयारियां शुरु कर दें। 

Niyati Bhandari

Advertising